समस्त ब्लॉग/पत्रिका का संकलन यहाँ पढें-

पाठकों ने सतत अपनी टिप्पणियों में यह बात लिखी है कि आपके अनेक पत्रिका/ब्लॉग हैं, इसलिए आपका नया पाठ ढूँढने में कठिनाई होती है. उनकी परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए इस लेखक द्वारा अपने समस्त ब्लॉग/पत्रिकाओं का एक निजी संग्रहक बनाया गया है हिंद केसरी पत्रिका. अत: नियमित पाठक चाहें तो इस ब्लॉग संग्रहक का पता नोट कर लें. यहाँ नए पाठ वाला ब्लॉग सबसे ऊपर दिखाई देगा. इसके अलावा समस्त ब्लॉग/पत्रिका यहाँ एक साथ दिखाई देंगी.
दीपक भारतदीप की हिंद केसरी पत्रिका
विचार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
विचार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

9/08/2011

दिल्ली हादसे के पीड़ितों से सहानुभूति जतायें-हिन्दी लेख (bam visfot in delhi-hindi lekh or article)

         दिल्ली में तीस हजारी अदालत के बाहर हुए विस्फोट से प्रत्यक्ष रूप से किसी का कोई उद्देश्य पूरा नहीं होने वाला यह सभी जानते हैं। मुंबई में भी हाल ही में हुए विस्फोटों में भी आम आदमी मरा और दिल्ली में हुए विस्फोटों में भी आम आदमी मरा।
        ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस तरह के विस्फोटों से क्या होता है? अभी हाल ही में एक टीवी चैनल ने आतंकियों को तमाम तरह के धनपतियों से पैसे मिलने की बात कही थी। इसमें कोई संदेह नहीं है जो इस तरह के  वह केवल पैसे के लिये करते हैं। जो पेसे देते हैं वह भी कोई न कोई उद्देश्य पूरा करते हैं। हम अनुभवों की बात करें। आज से पंद्रह वर्ष पूर्व हम कई प्रसिद्ध स्थानों पर बिना किसी रोक टोक के आ जा सकते थे। अनेक मंदिर, पर्यटन स्थल, बाज़ार तथा प्रसिद्ध स्थान हमने बिना किसी रोक टोक के देखे। अब स्थिति वह नहीं रही। अब तो ऐसे सार्वजनिक महत्वपूर्ण स्थानों के साथ ही शापिंग सेंटरों और मॉलों में भी ऐसी सुरक्षा देखने को मिलती है जैसे कि सारा देश ही खतरामय हो रहा है। सभी जगह मैटल डिक्टेटर लगे रहते हैं। सुरक्षा कर्मी इस तरह तलाशी लेते हैं जैसे कि किसी दूसरे देश की सीमा में प्रविष्ट हो रहे हैं। तमाम तरह के सीसीडी कैमरों का उपयोग भी हो रहा है। अगर हम एक सवाल पूछें कि अगर आतंकवाद न होता तो क्या इन चीजों का उपयोग आम होता? यकीनन नहीं होता पर तब यह सवाल उठता भी इनकी निर्माता कंपनियों का क्या होता? अनेक तरह के अवैघ हथियार बिक रहे हैं उनका उपयोग कम होता हो पर उनकी देखादेखी सुरक्षा उपकरण भी बिकने लगते हैं।
          बाज़ार का आतंकवाद से क्या संबंध है यह शोध का विषय हो सकता है। यह जरूरी नहीं है कि बाज़ार के सौदागर स्वयं ही ऐसा करने के लिये पैसा देते हों पर जिनको वह देते हैं यकीनन वह उनको सुरक्षा मुहैया कराने के नाम पर ऐसा असुरक्षापूर्ण वातावरण बनाये रखते हैं ताकि उनको अपना पैसा मिलता रहे। साथ ही अपने आकाओं के सुरक्षा उपकरण, हथियार तथा अन्य सामग्री बिकती रहे ऐसे अवसर दिलाने के लिये वह ऐसे हादसे करते हैं।
      दिल्ली में दर्दनाक हादसा हुआ है यह कहना और लिखना कोई मुश्किल बात नही है पर जिनके लोग मारे गये हैं उनकी पीड़ा की अनुभूति उनके निकटस्थ लोग ही कर सकते हैं। आजकल असंवेदनशील समाज किसी का दर्द नहीं समझता। मेले चाहे जितने भी लगा लो आदमी अंततः रहता अकेला ही है। हमारा मानना है कि आतंकवाद की घटनायें प्रचार के लिये हैं। अगर प्रचार माध्यम इसके दर्दनाक पक्ष को इतना विस्तार से न दिखायें जैसा कि दिखा रहे हैं तो शायद आतंकवाद के व्यापारी यह सब न करें। अब देखिये एक ही हादसे का दावा दो संगठन कर रहे हैं। क्या इन संगठनों के कर्ताधर्ता ऐसे हादसे के लिये जानबूझकर जिम्मा ले रहे हैं जो उन्होंने किया ही नहीं पर अपने आकाओं से धन वसूलने का मौका दिला सकता है भले ही वह तीसरे संगठन ने किया हो? जैसे ही कोई हादसा होता है वैसे ही प्रचार माध्यम अमुक जगह सुरक्षा की जा रही है तो अमुक जगह असुरक्षित है जैसे जुमले उछालने लगते हैं। दो दिन तक मामला प्रचार माध्यमों पर छाया रहता है। यकीनन इसी कारण आतंकवाद के व्यापारी इसलिये यदाकदा हिंसक वारदातें अपने धन के साधन बचाये रखने के लिये करते हैं। कोई उनको डरकर पैसा देता होगा तो कोई फायदा पाने पर देता होगा।

            दिल्ली हादसों में अस्पतालों में मृतकों और घायलों से जो व्यवहार हो रहा है उसकी प्रचार माध्यमों पर चल रही चर्चा से तो यह लगता है कि संवेदनाऐं तो इस समाज की मर ही चुकी हैं। बहरहाल ऐसा लगता है कि फिलहाल इस तरह की घटनाओं को रोकना मुश्किल है। जो मर गये उनके निकटस्थ रोऐंगे, घायल अपनी पीड़ाओं के स्वयं झेलेंगे। प्रचार माध्यमों के लिये दो दिन तक की सामग्री हो गयी। ऐसे में अगर संवेदनशील होंगे तो यकीनन आपकी आवाज भी निकलेगी क्योंकि आप जानते होंगे कि उससे कुछ होने वाला नहीं है। जिसको आपकी बात सुननी है उनका कान कुछ और सुन रहा है, आपकी तरफ जिसे देखना है वह कहीं अन्यत्र देख रहा है। जिसे आपके लिये कुछ करना है उसने अपने हाथ बांध लिये हैं। जुबानी जमा खर्च अलबत्ता कोई भी कर लेगा क्योंकि उसमें न खर्च होता है न परिश्रम! वाणी विलास हो जाता है सो अलग! इस हादसे में मरे लोगों से सहानुभूति जताना व्यर्थ है क्योंकि यह एक ढोंग है पर भगवान से हम प्रार्थना करते है मृतकों के परिवार के सदस्यों तथा घायलों को पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करे।
कवि, लेखक एवं संपादक-दीपक भारतदीप, ग्वालियर
poet,writer and editor-Deepak Bharatdeep, Gwaliro
http://rajlekh-patrika.blogspot.com

यह आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप का चिंतन’पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका5.दीपक बापू कहिन
6.हिन्दी पत्रिका 
७.ईपत्रिका 
८.जागरण पत्रिका 
९.हिन्दी सरिता पत्रिका

4/25/2010

क्रिकेट प्रतियोगिता के लाभार्थियों के नाम जानना भी जरूरी-हिन्दी लेख (cricket and terrism-hindi article)

आखिर सच कहने में बुद्धिजीवी लोग डर क्यों रहे हैं? विश्व भर में फैला आतंकवाद-चाहे भले ही वह जाति, भाषा, धर्म तथा क्षेत्रवाद का लबादा ओढ़े हुए हो-अवैध धन के सहारे चल रहा है। कहीं कहीं तो उसके सरगना स्वयं ही अवैध धंधों  में  लिप्त हैं और कहीं ऐसे धंधे  करने वालों से सुरक्षा और न्याय प्रदान कर फीस के रूप में भारी धन वसूल करते हैं।
अभी भारत में क्रिकेट की क्लब स्तरीय प्रतियोगिता में विदेश स्थित एक माफिया के पैसा लगे होने की बात सामने आ रही है। एक पूर्व सरकारी अधिकारी ने तो यह तक आरोप लगा दिया कि इस प्रतियोगिता में  शामिल टीमों के स्वामी उस माफिया के एजेंट की तौर पर काम कर रहे हैं जिस पर देश के अन्दर आतंकवादियों को आर्थिक सहायता देने का आरोप है।
सच तो यह है कि संगठित प्रचार माध्यम-टीवी चैनल, रेडियो तथा समाचार पत्र पत्रिकायें-जहां इस प्रतियोगिता के विज्ञापनों से लाभान्वित होकर इसे अधिक महत्व दे रहे हैं पर उंगलियां इशारों में उठा रहे हैं। इस प्रतियोगिता में काले पैसे को सफेद करने के प्रयास तथा मैचों पर सट्टेबाजों की पकड़ होने के आरोप इन्हीं प्रचार माध्यमों में लगे हैं। मगर यह काफी नहीं है। धन कहां से आया इस पर तो कानून की नज़र है पर अब इस बात पर भी चर्चा करना चाहिये कि यह धन जा कहां रहा है। जो लोग प्रत्यक्ष इससे लाभान्वित हैं उन पर सरकार के आर्थिक विषयों से संबंधित विभाव कार्यवाही करेंगे पर जिनको अप्रत्यक्ष से लाभ मिला उनको देखा जाना भी जरूरी है।
जिन अपराधियों और माफियाओं पर भारत में आतंकवाद के प्रायोजित होने का आरोप है उन्हीं का पैसा इस क्लब स्तरीय प्रतियोगिता में लगे होने का आरोप है। इसका आशय यह है कि वह यहां से पैसा कमा कर फिर आतंकवादियों को ही देंगे। जिन सफेदपोशों पर इन माफियाओं से संबद्ध होने का आरोप है स्पष्टतः वह भी इसी दायरे में आते हैं।
याद रखिये अमेरिका में 9/11 हमले में कल्कत्ता के अपहरण कांड में वसूल की गयी फिरौती का धन लगने का भी आरोप लगा था। उसके बाद भारत में भी 26/11 के हमले में भी हमलावारों को माफिया और अपराधी के द्वारा धन और हथियार देने की बात सामने आयी। जब भारत में आतंकवाद फैलाना तथा प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से संबंध रखना अपराध है तब आखिर वह सफेदपोश लोग कैसे उससे बचे रह सकते हैं। इस तरह की चर्चा में संगठित प्रचार माध्यम इन सफेदपाशों पर इस तरह उंगली उठाने से बच रहे हैं क्योंकि यह कहीं न कहीं प्रत्यक्ष रूप से उनके विज्ञापनों का आधार है। जब किसी आतंकवादी की सहायता को लेकर कोई सामान्य आदमी पकड़ा जाता है तो उसकी खूब चर्चा होती है पर जिन पर आतंकवादियों के घोषित भामाशाह के होने का आरोप है उनसे प्रत्यक्ष साझेदारी के संबंध रखने वालों की तरफ कोई भी उंगली नहीं  उठती। इतना ही नहीं उस अपराधी के दरबार में नृत्य कर चुके अनेक अदाकार तो जनप्रतिनिधि होने का भी गौरव प्राप्त कर चुके हैं।
संगठित प्रचार माध्यमों के ही अनुसार इस क्लब स्तरीय प्रतियोगिता से देश के अनेक युवक सट्टा खेलकर बर्बाद हो रहे हैं। इस पर चिंता होना स्वाभाविक है। अगर प्रतियोगिता में ऐसा हो रहा है तो उसे रोका जाना चाहिए। मगर इस बात की भी जांच करना चाहिए कि इसका लाभ किसे मिल रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस देश में कहीं कोई आर्थिक लेनदेन करने पर अपना सरकार की नज़र से छिपाने का प्रयास नहीं  करना चाहिऐ। विनिवेश गुप्त रखना वह भी राज्य से कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता। दान गुप्त हो सकता है पर देने वाला अपना नाम रख सकता है लेने वाले को इससे बरी नहीं किया जा सकता। जिस तरह इन टीमों के स्वामियों के नाम पर गोपनीयता बरती गयी हैं वह उसे अधिक संदेहपूर्ण बनाती है। कथित रूप से क्रिकेट को सभ्य लोगों का खेल कहा जा सकता है पर इसके धंधेबाज केवल इसलिये सभ्य नहीं हो जाते।
जिस तरह संगठित प्रचार माध्यम इस घटना पर नज़र रखे हुए हैं और केवल आर्थिक पक्ष पर ही अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं उससे तो लगता है कि उनमें अनुभव की कमी है या अपने सफेदपोश दानदाताओं-अजी, इस क्लब स्तरीय प्रतियोगिता में कथित रूप से चैरिटी भी शामिल की गयी है इसलिये हम विज्ञापनदाताओं को इस नाम से भी संबोधित कर सकते हैं-के मासूम चेहरे देखकर आतंक जैसा घृणित शब्द उपयोग  करने से बच रहे हैं। जबकि सच यही है कि अगर इस प्रतियोगिता में काला धन है, काले लोग कमाई कर रहे हैं और सफेदपोश उनके अभिकर्ता की तरह काम रहे हैं तो यह भी देखा जाना चाहिए कि उनकी कमाई का हिस्सा आतंकवादियों के पास भी जाता है। कभी कभी यह बात अपने सफेदपोशों को बता दिया करें कि उनकी इस मासूम चेहरे पर हमेशा ही नहीं पिघला जा सकता है क्योंकि जिस काले आदमी से उनके संबंधों की बात आती है और हर कमाऊ धंधे में उसका नाम जुड़े होने के साथ ही उस आतंकवादियों का प्रायोजक होने की भी आरोप हैं।
----------------------------
कवि,लेखक संपादक-दीपक भारतदीप, ग्वालियर
http://rajlekh.blogspot.com

यह आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप का चिंतन’पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका

4/24/2009

अंतर्जाल पर हिंदी का वैश्विक काल-आलेख

अंतर्जाल पर हिंदी अब ‘वैश्विक काल’ में प्रवेश कर चुकी है। अभी तक हिंदी का आधुनिक काल चल रहा था पर ‘वैश्विक काल‘ में हिंदी की रचनाओं के स्वरूप की कल्पना करना अभी सहज नहीं लगता पर इतना जरूर है कि वह वैसा नहीं होगा जैसा कि अब तक था। अभी अनेक ब्लाग लेखक ऐसी बहसों में उलझ जाते हैं जिसमें उनको अपनी पहचान ही याद नहीं रहती। लेखक ब्लागर और ब्लाग लेखक के बीच का अंतर सभी ने समझ लिया है पर हिंदी के वैश्विक काल में उसका कोई महत्व नहीं रहने वाला है।
सवाल यह है कि कौन लोग इस वैश्विक काल में हिंदी का ध्वज वाहक होंगे? यकीनन वही लोग जिनका लिखने के प्रति समर्पण होगा मगर यहां नये लेखकों को लाना आसान काम नहीं है खासतौर से जब आर्थिक लाभ न हो। यह मामला भी चल जाये पर जब शाब्दिक या तकनीकी ज्ञान का प्रचार पर्याप्त न हो तब यह काम और कठिन लगता है।
वह नौजवान इंजीनियर मेरा कंप्यूटर ठीक करने आया था। दरअसल मेरा कंप्यूटर मेरी गल्तियों के कारण खराब हुआ। पड़ौस का एक लड़का उसे अनावश्यक रूप से फारमेट कर दे गया। उसके बाद मैंने कंप्यूटर बेचने वाले साफ्टवेयर इंजीनियर को बुलाया तो उसने सारे प्रोग्राम लोड कर दिये पर वह उस कमी को दूर नहीं कर सका और हार्डवेयर इंजीनियर को लाने का वादा कर चला गया। उसके जाने के बाद कंप्यूटर की वह कमी तो दूर हो गयी जिसकी वजह से परेशान होकर मैंने उसे स्वयं ही खराब कर दिया था पर आशंका बनी हुई थी। वह साफ्टवेयर इंजीनियर उस 16 साल के लड़के को ले आया। उसने कुछ टांके लगाये ओर मुझे लगा कि वह दिखाने के लिये अधिक समय ले रहा है क्योंकि उस लाने वाले लड़के का शायद यही उसे निर्देश था। उन्होंने काम खत्म कर मुझसे सात सौ रुपये मांगे पर मैंने पांच सौ दिये। वह रकम भी मुझे अधिक लगी।
काम खत्म होने के बाद उस 16 वर्षीय इंजीनियर लड़के ने मुझसे पूछा कि ‘आखिर आप इस कंप्यूटर का उपयोग क्या करते हैं?’
मैंने कहा-‘कुछ नहीं? एैसी फिल्में देखता हूं जो कहीं देखने को नहीं मिलती!’
साफ्टवेयर इंजीनियर ने जो उस समय दलाल की भूमिका में था बोला-‘अंकल मजाक कर रहे हैं यह अपना ब्लाग लिखते हैं।’
वह लड़का बोला-‘सर, आपका ब्लाग कौनसा है?’
मैंने उससे कहा-‘कभी इंटरनेट पर हिंदी में लिखी सामग्री पढ़ी है तो बताऊं।
उसने कहा-‘हां, मैं वेब दुनिया में पढ़ता हूं। जब मुझे हिंदी में पढ़ने में होता है तो वहीं जाता हूं। इस समय हिंदी में पढ़ने वाले लोग उसका ही उपयोग अधिक कर रहे हैं।
तब मेरे समझ में आया कि वर्डप्रेस के ब्लाग पर इतने हिट कहां से आ रहे हैं? मैंने मैंने उससे मजाक में कहहा-‘क्या तुम जानते हो कि तुम विश्व प्रसिद्ध हिंदी लेखक ब्लागर का कंप्यूटर ठीक करने आये हो?’
उसने पूछा-‘आप किस नाम से लिखते हो?’
मैंने उसे अपना नाम बताया और पूछा कि क्या कभी यह नाम उसके सामने आया है?
वह सोच में पड़े गया और बोला-‘मुझे याद नहीं आ रहा है। वैसे मैंने कई लोगों को पढ़ा है पर नाम पर कभी ध्यान नहीं दिया!’
मैंने उससे कहा-‘तुम कंप्यूटर पर हिंदी में ब्लाग लिख सकते हो?’
उसने मना करते हुए कहा-‘पर वहां हिंदी में कैसे लिखा जा सकता है।’
मैंने उसे इंडिक टूल खोलकर उस पर अपना नाम लिखने को कहा। उसने अंग्रेजी में टाईप कर जैसे ही स्पेस दबाया वह हिंदी में हो गया। उसके मूंह से निकल गया‘वाह’।
वह बोला-‘सर, मुझे पेन दीजिये मैं इस वेबसाईट को नोट करूंगा।’
मैंने उसे पेन देते हुए कहा-‘अगर तुम जीमेल पर काम करोगे तो वहां भी अब हिंदी लिखने की सुविधा है जो मुझे कल ही मिली है।’
उसने कहा-‘मैं अब जाकर जीमेल पर अपना खाता बनाऊंगा। अभी तक याहू पर ही काम चला रहा था।’
साफ्टवेयर इंजीनियर बहुत समय से कंप्यूटर लाईन में है पर वह भी हिंदी लिखने के टूल से अनभिज्ञ था। कहने का तात्पर्य यह है कि हिंदी में इंटरनेट कनेक्शन बहुत हैं पर लोगों को यह पता नहीं कि उसका हिंदी उपयोग कैसे हो सकता है। देखा यह गया है कि हिंदी के ब्लाग लेखक ही जीमेल का अधिक उपयोग करते हैं क्योंकि उसने ही हिंदी के टूल लिखने की सुविधा उपयोगार्थ प्रस्तुत की है जबकि याहू का इस मामले में कोई भूमिका नहीं है। यह आश्चर्य की बात है कि मेरे आसपास के जिन लोगों ने इंटरनेट कनेक्शन लिये उन्होंने अपने ईमेल याहू पर ही बनाये। याहू के मामले में लोगों को पता नहीं क्यों उसके स्वदेशी होने का भ्रम है। बहुत पहले यह बात उड़ाई गयी थी कि यह एक भारतीय अभिनेता के स्वामित्व में है।
इस धीमी प्रगति के बावजूद अंतर्जाल पर हिंदी का वैश्विक काल उज्जवल रहने वाला है। जैसे जैसे हिंदी में लिखने के टूल का प्रचार होता जायेगा वैसे ही ढेर सारे लेखक यहां आयेंगे। हालांकि अभी जो हिंदी में लिख रहे हैं वह अपने को भाग्यशाली मानते हैं पर कुछ समय बाद यह प्रसन्नता समाप्त हो जायेगी। मैं अपने से मिलने वाले इंटरनेट कनैक्शनधारी लोगों को जब हिंदी के बारे में बताता हूं तो वह यकीन नहीं करते कि हिंदी में वहां लिखा जा रहा है।
जाते समय उस लड़के ने पूछा-‘सर, आपकी वेबसाईट का नाम क्या है?’
मैंने उससे कहा-‘तुम तो वेबदुनियां पर पढ़ो। जहां तुम्हें अपनी पसंद की सामग्री दिखे उसे पढ़ो और दोस्तों को भी पढ़ाओ।’
उसने फिर पूछा-‘आपके ब्लाग का नाम क्या है?’
मैंने उसस कहा-‘तुम तो ब्लागवाणी, नारद, चिट्ठाजगत और हिंदी ब्लाग पर जाओ और जो भी अच्छा लगे पढ़ो। केवल मेरा लिखा तुम पढ़ो और कहीं निराश हुए तो तुम्हारा मन टूट सकता है। हां, पढ़ते पढ़ते कहीं मेरा नाम जरूर आ जायेगा।’
उसने जाते जाते यही कहा-‘आपने यह मुझे बहुत बढ़िया टूल बताया। अब मैं वेबदुनियां पर सर्च कर अधिक पढ़ा करूंगा।’
शायद वह टूल उसके लिये बहुत उपयोगी होता अगर वह ब्लाग लिखता पर जीमेल पर ही उसके उपलब्ध होने के बाद उसके लिये इस इंडिक टूल की क्या उपयोगिता हो सकती है-मैं सोच रहा था।
बहरहाल उसकी बातों से हिंदी के वैश्विक काल में प्रवेश होने के संकेत समझे जा सकते थे ओर यकीनन अंतर्जाल से पूर्व के अनेक विचार, शैलियां और रुचियां परिवर्तित होंगी और उससे हिंदी के साहित्य का स्वरूप भी नहीं बच सकेगा। याद रखन वाली बात यह है कि अंतर्जाल पर उसी लेखक को सफलता मिलेगी जो संक्षिप्त रूप से अपनी बात कहेगा। वह इतनी भी संक्षिप्त भी ं न हो कि चार लाईनें अनावश्यक रूप से थोप दीं और समझा लिया कि हो गये लेखक या कवि। सार्थक, विचारप्रद और शिक्षाप्रद रचनाओं की अपेक्षा तो पाठक करेगा पर वह इतनी लंबी न हों कि वह अपनी आंखों इतना कष्ट दे कि उसकी चिंतन क्षमता प्रभावित हो।
............................
यह आलेख मूल रूप से इस ब्लाग ‘अनंत शब्दयोग’पर लिखा गया है । इसके अन्य कहीं प्रकाशन के लिये अनुमति नहीं हैं। इस लेखक के अन्य ब्लाग।
1.दीपक भारतदीप का चिंतन
2.दीपक भारतदीप की हिंदी-पत्रिका
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप शब्दज्ञान-पत्रिका

12/21/2007

उसके नाम पर

उसके नाम पर चल रहा है
पूरी दुनिया का राज्य
पर उसे खबर नहीं
अरबों रुपये की मदद आती है
पर उसे मिलती नहीं
अस्पतालों में ढेर चिकित्सक
इलाज में जुटे हैं
दवाओं के नाम पर
लाखों के ढेर लुटे हैं
पर फिर भी
स्वास्थ्य उसे नसीब नहीं
अनेक लेखकों ने बेचा उसका दर्द
पढ़ने वाले बने हमदर्द
पर उसे किसी का साथ मिलता नहीं
गरीब अभी भी जूझता है
अपनी जिन्दगी से
भले ही उसके अहसास पर लगी
प्रदर्शनी में उसका फोटो
देखकर वाह-वाही होती है
पर उसके शख्सियत के दर्शन से
किसी को भी खुशी मिलती नहीं
-------------------

11/03/2007

कौटिल्य का अर्थशास्त्र:अपने से हीन व्यक्ति से संधि या संबंध न करें

१. अपने से हीन पुरुष से कभी संधि या संबंध न करे।इसमें कोई संदेह नहीं है कि उसके साथ विश्वास पूर्वक बातचीत करने से वह अवसर पाकर अवश्य आक्रमण करेगा।
२.बलवान के साथ संधि करे तथा उसके ह्रदय में प्रवेश कर प्रतापी पुरुष का इस प्रकार अनुगमन करे जिससे उसका विश्वास प्राप्त हो जाये।
लेखक का अभिमत- जब हम कौटिल्य के अर्थशास्त्र को पढ़ते हैं, तो ऐसा लगता है कि वह केवल राजाओं के लिए लिखा गया है, पर हम यह देखें कि हर व्यक्ति अपने घर का राजा ही होता है और उसे अपने घर-परिवार की रक्षा उसी तरह करना पड़ती है जैसे राजा को अपने राज्य की करनी पड़ती है। जैसे राजा के लिए कहा जाता है कि उसे अपनी प्रजा को अपनी संतान की तरह पालन करना चाहिऐ उसी तरह मेरा मानना है कि अपने परिवार की रक्षा एक राजा की तरह करना चाहिए। इसलिए कौटिल्य ने जो सिद्धांत राजा के लिए बनाए हैं उसका अनुसरण आम आदमी को भी करना चाहिऐ। इसी परिप्रेक्ष्य में एक और बात जिस समय कौटिल्य ने जब अपनी यह रचना की थी उस समय महिलाओं की समाज में परिवार के बाहर कोई भूमिका नहीं थी पर आज समय बदल गया है और वह भी कहीं न कही साम्राज्ञी की भूमिका में होती हैं अत: उन्हें भी इसका अध्ययन करना चाहिऐ। वह कई जगह पुरुषों जैसे काम कर रहीं है और उन्हें भी एक राजा की तरह अपने कार्य के लिए रणनीति बनाने, उनको अमल में लाने के साथ अपने सार्वजनिक कार्यों के संधि और विग्रह के सिद्धांतों पर विचार करना होता है अत: कौटिल्य का अर्थशास्त्र उनके लिए उपयोगी हो सकता है। हमारे समाज का महत्त्व इसलिए अधिक है कि हम समय के साथ बदलते हैं। अगर कौटिल्य या चाणक्य ने कोई सिद्धांत राज्य के लिए प्रतिपादित किया है उसका अर्थ यह है कि जो जहाँ का राजा है वे उसके अनुसार चले-पर इसका आशय यह कि जिसके हाथ में राज्य सता है वह उसके अनुसार चले।


हम ऊपर उनके जो दो सिद्धांत है उस पर विचार करें तो वह सब पर लागू होता है। पुरुष हो या स्त्री उन्हें अपने कार्यों को संपन्न करने के लिए कई जगह संधि या संबंध करने होते हैं। कौटिल्य का कहना है कि अपने से हीन पुरुष या स्त्री से संधि विश्वास योग्य नहीं होती और वह कभी भी धोखा दे सकता है। व्यापारिक समझौता हो या कोई और संबंध उस समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए। विवाह के समय भी इस बात का ध्यान रखना चहिये कि जीवन साथी मानसिक, वैचारिक और आर्थिक स्तर पर बराबरी का हो क्योंकि संधि या संबंध बराबरी पर ही होती है। जो इन क्षेत्रों में कमजोर होता है उसके मन में हीन भाव होता है और वह सदा इस फिराक में रहता है कि कब सामने वाला लड़खडाए तो मैं उसे अपनी उपस्थिति और महत्व का अहसास कराऊँ और कभी-कभी तो वह ऐसी योजनाएं बनाने लगता है कि उसके परेशान होने की स्थिति हो जाये। बैमेल समझोते और विवाह शुरूआती लाभ के बाद शक्तिशाली व्यक्ति के लिए बहुत कष्टकारी होते हैं और उसे पतन की गर्त मैं ले जाते हैं। अगर कोई व्यापारिक समझौता हो तो चुप बैठा जा सकता है पर विवाह मैं तो पुरुष हो या स्त्री उसका जीवन बरबाद हो जाता है। इस मामले में स्त्रियों को विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि उनकी विवाह बन्धन से मुक्ति बहुत आसान नहीं होती।

इसी तरह अपने से अधिक शक्तिशाली व्यक्ति के साथ समझोता करना ठीक रहता है और उसके साथ विश्वास का निर्वाह करने का प्रयत्न करना चाहिए। जहाँ तक विवाह का सवाल है तो पुरुष को आर्थिक दृष्टि से थोडे कम या बराबर परिवार के स्त्री से विवाह करना चाहिए पर स्त्री को अपने से अधिक या बराबर या ऊंचे परिवार मैं विवाह करना चाहिऐ इससे समाज में सम्मान बना रहता है-आखिर विवाह किये तो समाज में अपने तथा अपने माता पिता का सम्मान बढाने के लिए ही जाते हैं- अगर समाज और माता-पिता को नहीं मानना तो फिर विवाह की पद्धति को मानने की भी जरूरत नहीं पड़ती, लोग ऐसे भी रह सकते हैं। जो लोग अपने वैवाहिक संबंधों से अपने माता-पिता का सम्मान गिराते हैं समाज में लोग उसका सम्मान बिलकुल नहीं करते सामने भले ही कोई नहीं कहता हो।

वैसे कहने को लोग भी कुछ कहते हैं पर हमारे पुराने मनीषियों ने अपने तत्कालीन समाज को दृष्टिगत रखते हुए ऐसे सिद्धांतों की रचना की जो उसके बदलते हुए स्वरूप में भी उपयोगी हों इस बात का ध्यान रखा। इसलिए जब मैं कौटिल्य या चाणक्य के विषय में लिखता हूँ तो कई पाठक मुझसे इसको जारी रखने का आग्रह करते हैं क्योंकि उनको आज भी यह सब प्रासंगिक लगते हैं। इसी तारतम्य में मैंने अपने विचार इसलिए प्रस्तुत किये ताकि उनके सिद्धांतों की आज के संबंध में व्याख्या की जा सके-क्योंकि मैं नारों और वाद में यकीन नहीं करता। मेरा मानना है कि जीवन जीने के कुछ नियन हैं जिन्हें कोइ नहीं बदल सकता चाहे वह देह के हों या मन के।

10/09/2007

प्यार और भाषा

तुम जैसा कहो वैसा मैं लिख नहीं सकता
तुम चाहो तो तुम्हारा लिखा
अपनी अनिच्छा से पढ़ नहीं सकता
शब्द है जिसके आभूषण
व्याकरण है जिसकी लज्जा
भाषा हैं वह सुंदरी
जिसका बिना प्यार के
किसी से संबंध नहीं हो सकता

तुम्हारी भाषा के मतलब तुम जानो
मेरी भाषा
मेरे दर्द में हमदर्द
खुशी में सहृदय होती है
उसके और मेरे बीच तुम्हारा
कोई स्थान हो नहीं सकता
पीडा में जो दवा का काम करे
उखडती साँसों में जो हवा का काम करे
उस भाषा के शब्दों का
बंटवारा हो नहीं सकता

फिर भी हम तुम और मैं
साथ चल सकते हैं
अगर मेरा तुम्हारा दर्द एक जैसा हो
जैसा मेरा सपना
तुम्हारा भी वैसा हो
भाषा होती है एक पर विषय होते भिन्न
वासना से भरा प्यार
कभी परवान नहीं चढता
विश्वास के बिना दोस्ती का रंग नहीं बनता
दिल में जगह हो तो
भाषा और विषय अलग-अलग होने पर भी
प्यार और दोस्ती का सफ़र है
बहुत अच्छी तरह चल सकता
-----------------------

9/28/2007

भीड़ और आदमी

अलग खडा नहीं रह सकता
इसलिये भीड़ में शामिल
हो जाता है आदमी
फिर वहीं तलाशता है
अपनी पहचान आदमी
भीड़ में सवाल-दर सवाल
सोचता मन में
भीड़ में शामिल पर अलग सोचता आदमी

भीड़ में शामिल लोगों में
अपने धर्म के रंग
अपनी जाति का संग
अपनी भाषा का अंग
देखना चाहता आदमी
अपनी टोपी जैसी सब पहने
और उसके देवता को सब माने
उसके सच को ही सर्वश्रेष्ठ जाने
अपनी शर्तें भीड़ पर थोपता आदमी
भीड़ में किसी की पहचान नहीं होती
यह जानकर उसे कोसता आदमी

अपने अन्दर होते विचारों में छेद
भीड़ में देखता सबके भेद
अपनी सोच पर कभी नहीं होता खेद
सबको अलग बताकर एकता की कोशिश
दूसरे की नस्ल पर उंगुली उठाकर
अपने को श्रेष्ठ साबित कराने का इरादा
असफल होने पर सबको समान
बताने का दावा
आदमी देता है भीड़ को धोखा
पर भीड़ का कोई रंग नहीं होता
कोई देवता उसकी पहचान नहीं बनता
कोई उसकी भाषा नहीं होती
कहा-सुना सब बेकार
तब हताश हो जाता है आदमी
भीड़ में शामिल होना चाहता है
अपनी शर्तें भूलना नहीं चाहता आदमी
अपने अंतर्द्वंदों से मुक्त नहीं हो पाता आदमी
---------------------------

9/18/2007

भक्त मौन है

भक्त से पूछा गया
'बता राम कौन है'
जो मनुष्यदेह धारण किये हो
और पूछे ऐसा प्रश्न
इस अहंकार पर भक्त मौन है

रोम-रोम में बसते हैं
कण-कण में रहते हैं
रक्त की हर बूँद में
सदैव प्रवाहित हैं
जिस भक्त के हृदय के स्वामी है
वह कैसे इस प्रश्न का उत्तर दे कि
'राम कौन है'

प्रश्न में छाया है अहंकार
पर भक्ति तो होती निरंकार है
मन के भाव होते हैं पवित्र
उन्हें व्यक्त करना बेकार है
अंहकार का सबसे अच्छा उत्तर मौन है

जिन्होंने खोजा उसे पाया
जिनके मन में अहंकार
वाणी से निकले शब्दों में है प्रहार
आत्ममुग्धता से भरा व्यवहार
उनके भी पास हैं पर देख नहीं पाया

अंतर्दृष्टि का अँधेरा
दैहिक चक्षुओं से भी प्रकाश की
अनुभूति को दूर कर देता है
इसलिये वह पूछते हैं कि
'राम कौन है'
जिसके घट-घट में बसते हैं
हर पल देह में विचरते हैं
वह भक्त मौन है
जिसे अपनी अटूट भक्ति में विश्वास है
वह जानता है उनकी कृपा दृष्टि को
इसलिये सुनकर भी यह प्रश्न
अनसुना कर देते हैं भक्त कि
'यह राम कौन है'
आत्मा और परमात्मा के बीच
सेतु की तरह है राम का नाम
इसलिये भक्त मौन है

9/15/2007

विकिपीडिया:यहाँ कमा कौन रहा है और वहाँ किसके लिए लिखें

विकिपीडिया में हिंदी भाषा की रचनाओं की कमी को लेकर अनेक लोगों ने हिंदी ब्लोग लेखकों पर अनेक प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि साहब हिंदी के ब्लोग लेखक पैसे के लिए लिख रहे हैं, और कुछ यही कह रहे हैं कि अभी हिंदी ब्लोग की कमाई नगण्य हैं-इसका मतलब यह कि इस मामले में किसी के पास पूरी जानकारी नहीं है। । जो इस देश के वरिष्ठ ब्लोगर जिनके पास इस संबंध में तकनीकी जानकारी हैं, उनमें से खुलकर नहीं कह रहा कि विकिपीडिया पर लिखो। जहाँ तक मेरा विचार है तो मैं देख सकता हूँ कि अभी हिंदी के ब्लोग लेखक पैसे कमाने से बहुत ज्यादा दूर हैं। जो कमा रहे हैं उनकी संख्या नगण्य हैं और उनको लेकर ज्यादा भ्रम नहीं फैलाना चाहिए। उसको लेकर यह कहना कि सब ब्लोग लेखक कमा रहे हैं वह गलत हैं। और जहां तक दान का प्रश्न है तो सीधा जवाब है कि वह हमेशा सुपात्र को दिया जाता है और यहा अपनी रचना फ़ेंकने की बात हो रही है। एसा दान किस काम का जो लोक में भी काम न दे और न परलोक में भी ।
पहले कर लें विकिपीडिया में हिंदी भाषा की रचनाओं की संख्या की बात। भारत में इस समय हिंदी ब्लोग के कई फोरम हैं जिनमें चार तो प्रमुख हैं ही-नारद, ब्लोगवाणी, चिट्ठाजगत और हिंदी ब्लोग। लोग इसमें ख़ूब लिख और पढ़ रहे हैं। जब आप दूसरी भाषाओं का हवाला दें तो यह भी बताएं कि क्या उनके पास एसे फोरम हैं और यह भी क्या इन फोरम का कोई महत्व नहीं है। मैंने उस दिन देखा था इन चारों फोरम को विकिपीडिया पर भी दिखाया गया था। मतलब यह कि जो लोग हम लिख रहे हैं वह भी विकिपीडिया पर देखा जा सकता है। यह फोरम पर जो लिखे रहे हैं वह क्या पढने के लिए नहीं लिखे रहे। बार-बार कमाने की बात कहकर हिंदी के ब्लोग लेखकों बदनाम किया जा रहा है। ज़रा यह भी बता दें के कितने लोगों को अभी तक पूरा रोजगार मिला है। ऐक दो को नाम लेना बेकार होगा क्योंकि लिखने वाले हजारों में हैं।
विकिपीडिया ऐक बहुत बड़ा अंतर्जाल है और मैंने देखा है कि बच्चे उसमें अपने विषयों से संबंधित सामग्री ढूंढते हैं। मैंने उसमें कुछ रचनाएं डालीं पर वहां कहाँ दिखती हैं मुझे आज तक नहीं पता। कोई पढ़ रहा है या नहीं? इसका पता ही नहीं लगता। ऐक पाठक के रुप में मैं वहाँ किसी की रचना भी नहीं पढ़ पाया तो मैं कैसे मान लूं कि वहां मुझे पढा जा रहा है। इन फोरम पर लिखते हुए कम से कम यह तो पता लगा ही जाता है कि कोई हमें पढ़ रहा है। कमेन्ट दे या न दे पर हम यह संतोष तो कर ही लेते हैं इसे पढा गया। क्या और भाषाओं के पास ऐसे फोरम की ताक़त है-कम से कम इसकी जानकारी भी देनी चाहिए। मैंने ऐक नहीं कम से कम कम से चार पोस्ट पढी हैं जिसमें विकिपीडिया में हिंदी भाषा की पोस्ट कम होने का हवाला देकर ब्लोग लेखकों पर पैसे कमाने का आक्षेप लगाया जाता है। गूगल के विज्ञापन तो सबने लगा रखे हैं पर उसने किसको कितनी आय हुई है यह तो पता लगे तब हम इस आरोप को मान लें।

ऐसे लोगों के कुछ आंकडे लिखने से पाठकों पर उलटा असर होता है। मैं शब्द लेख सारथी पर प्रतिदिन कबीर और चाणक्य के विषयों पर लिखता था। ऐक दिन ऐक अपनी कमेन्ट में रख गया कि आपके ब्लोग पर विज्ञापन लगा है तो आप कमाई करेंगे। मुझे बड़ी हैरानी हुई क्योंकि अगर आप मेरे खाते में देखेंगे तो ऐक भी पैसा देय नहीं है और तो और मैं उस ब्लोग पर अपना असली नाम भी नहीं लिख रहा था और जहाँ तक उस विज्ञापन का सवाल है मुझे अपने पाठको की संख्या को देखते हुए तीन साल से ज्यादा लगा जायेंगे। उसकी यह कमेन्ट मुझे ऐसे ही प्रचार से प्रेरित लगी। १२ से १५ पाठक मिलकर मुझे इतनी आसान से सौ डालर गूगल से दिलवा देंगे इस बात पर यकीन नहीं करता।मैंने जब शुरू में जब विज्ञापन लगाए थे तो मैं यही समझा कि चलो यह शो के काम आ जायेंगे।

ऐक बात और है। हमारा देश बहुत बड़ा है और हिंदी भी दूर दूर तक फैली है। फिर हम लिख रहे हैं कंप्यूटर पर जिसकी पूरी जानकारी आम लेखक तो क्या सोफ्टवेयर इंजीनियर के पास भी नहीं है। जब मैं ब्लोग बना रह था तो कई सॉफ्ट वेयर इंजीनियरों के पास गया था पर कोइ भी मेरे मदद कर सका उल्टे मेरे से ब्लोग की जानकारी लेकर खुद ब्लोग बनाए। विकिपीडिया को रोज देखने वालों को भी नहीं प[अता कि इसका कोई हिंदी टूल भी है। ऐसे में कई लेखक हैं जिन्हें यह भी पता नहीं कि यह है क्या चीज। मैं आशावादी हूँ कि यह हमारे फोरम ही हिंदी को उस मुकाम तक पहुँचेंगे इसका मुझे भरोसा है। विकिपीडिया पर कितने लोग हिंदी पढ़ रहे है क्या इसका भी कोई आंकड़ा है। मैं जमीनी हकीकतों की बात करता हूँ कि जिन लोगों को विकिपीडिया खोलते देखा है उसमें से किसी ने भी हिंदी को पढने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। जहाँ तक रह पैसे का कमाने का सवाल तो भाई हमें न तो कोई पैसा मिला है और ना ही भविष्य में इसके कोई आसार हैं, और जिन लोगों ने अभी अभी ब्लोग लिखना शुरू किया मैं उनसे साफ कहना चाहता हूँ कि वह किसी भी ऐसे प्रचार में न आयें जिससे उनका मनोबल गिरे। जब हिंदी के फोरम ही पाठकों के लिए तरस रहे हैं तो विकिपीडिया में क्या आसमान से आएंगे जिसे लोग केवल अपने तकनीकी विषयों से संबंधित जानकारी के लिए खोलते हैं।

आखरी बात यह कि लोग पता नहीं कैसे ब्लोग की तकनीकी जानकारी लेकर यहाँ तक पहुँचते हैं और उनसे कहा जाये कि विकिपीडिया पर लिखो तो वह सोच में पड़ जाएगा और लिखना भूलकर विकिपीडिया के पीछे जाएगा। लिखे तो पूरे जानकारी लिखें कि उसे कहाँ लिखे, कहॉ पढ़ें और कैसे पता लगे कि कोई उसे पढ़ रह है..........वगैरह....वगैरह...क्योंकि जो सभी जगह विकिपीडिया के आंकडे हिंदी पोस्ट के बारे में दिए जा रहे हैं उनमें फोरम की पोस्ट भी शामिल होनी चाहिऐ क्योंकि मैंने देखा था कि वह दिखाए जा रहे दूसरा क्या अन्य भाषाओं के पास भी ऐसे फोरम हैं? मैं तकनीकी रुप से ज्यादा जानकारी नहीं रखता पर मेरी रूचि आंकड़ों के अलावा अन्य तथ्यों पर रहती है। मैं हवा में बैठकर विचार नहीं करता पर इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे कोई आपत्ति है पर उसकी परिणाम तत्काल ना भी आयें पर उनका स्वरूप तो स्पष्ट होना चाहिऐ। हमने न हो पर किसी और का तो फायदा होता दिखाना चाहिए। इस मामले में मेरा साफ मानना है कि विकिपीडिया का नाम लेकर हिंदी के ब्लोग लेखकों का मनोबल नहीं गिराना चाहिऐ कि तुम विकिपीडिया के लिए नहीं लिखते क्योंकि तुम पैसा कमाने के लिए रहे हो। इस मामले में देश के दो माने हुए ब्लोगारों ने कभी नहीं लिखा इसका मतलब यह कि इसमें कोई दम नहीं है। यह एक भ्रमजाल है कि विकिपीडिया पर लिखो। पहले पाठक दिखाओ फिर लिखवाओ। साथ ही यह भी बताओ कि क्या दूसरी भाषाओं के पास ऐसे फोरम हैं।

7/15/2007

आख़िर चीन ने जनसंख्या नीति बदली!

चीन सरकार ने अपने जनसँख्या नीति में बदलाव करते हुए अब शहरी क्षेत्रो में लोगों के ले लिए बच्चों के जन्म की सीमा एक से बढ़ाकर दो करने का निर्णय लिया है-पहले शहरी क्षेत्रों में एक तथा ग्रामीण क्षेत्रों में दो बच्चे पैदा करने की छूट थी।
चीन की तथाकथित विकसित तथा शक्तिशाली राष्ट्र की छबि से प्रभावित लोग उसकी जनसँख्या नीति के प्रशंसक रहे हैं, उनके लिए इसमें संदेश है पर वह शायद ही कोई इसे समझ पाए -क्योंकि तानाशाही के तले दबी वहाँ की जनता की आवाज विदेशों कें कभी नहीं पहुंची और वहां की सरकार ने जो प्रचार विश्व भर में कर रखा है उसके प्रतिवाद में कोई तथ्य बाहर निकलना मुश्किल है।
भारत में तो स्थिति और भी ज्यादा विचित्र है। चीन के समर्थक तो ठीक उसके विरोधी भी उसकी प्रगति का लोहा मानते हैं। हालंकि चीन के तथाकथित विकास और शक्तिशाली होने के दावे को कई विशेषज्ञ उंगली उठाते हैं पर उनके पास तथ्य कम अनुमान ज्यादा होते हैं। एक दिलचस्प बात यह है अपने विकास के दावे चीनी खुद कभी नहीं करते नजर आते जितने अन्य देश के लोग करते हैं। चीन में अभी भी जनसँख्या में कोई कमी नहीं आयी है उस पर सरकार के इस बदलाव से यह संकेत तो मिल गया है कि सरकार के समाज की जबरन जनसँख्या रोकने के कुछ ऐसे दुष्परिणाम जरूर हुए हैं जिसकी जानकारी बाहर के देशों को नहीं है।

चीनी रिश्तों के नाम तक भूलने लगे थे
-------------------------------------------

बहुत समय पहले मैं एक पत्रिका में पढा था कि चीन लोग तो अपनी पुरानी पहचान खोते जा रहे हैं और वहां कई लडकिया ऎसी हैं जो भाई का मतलब भी नही जानती तो कई ऐसे लड़के भी हैं जो बहिन का मतलब भी नहीं जानते। ताऊ-ताई, चाचा-चाची,मामा-मामी, फूफा-फूफी और अन्य रिश्तों का नाम तक भूल चुके हैं। दुनिया भर के गरीबों और मजदूरों को अमीर बनाने के नाम पर वहाँ सांस्कृतिक क्रान्ति करने वाले लोगों ने वहाँ की पुरानी संस्कृति को नष्ट कर ही कर डाला-जो कि भारतीय
संस्कृति से मिलती-जुलती थी । धर्म को अफीम बताते हुए उन्होने समूचे चीन में धन -संपति के अंबार लगाने का सपना दिखाकर वहाँ अपना राज्य कायम कर लिया-साथ ही बोलने और कहने की आजादी भी छीन ली।

फिर शुरू हुआ चीन में एक ऐसा दौर कि वहाँ लिखने-पढने की आजादी मांगने वाले को सरेआम मार दिया गया या जेल में सड़ा दिया गया। एक अमेरिकी विशेषज्ञ का कहना है कि चीन एक बंद गुफा की तरह है वहां क्या है कोई नहीं कह सकता-क्योंकि क्षेत्रफल की दृष्टि से अति विशाल चीन में केवल कुछ ही भागों में विदेशियों को जाने के अनुमति है, और सरकार की व्यवस्था ऎसी है कि आप आम आदमी से मिल नहीं पायेंगे और मिलेंगे तो वह इतना सहमा रहता है कि वह अपनी सरकार की भाषा ही बोलता है। इतना ही नहीं बल्कि चीन से बाहर भी आये चीनी अपनी बात कहने से कतराते हैं-क्योंकि उनमें कहीं न कहीं अकेलेपन का बोध होता है जो शायद वहाँ की जनसँख्या नीति का परिणाम भी हो सकता है।

चीन के आर्थिक विकास पर भी कई लोग उंगली उठाते हैं-उनका कहना है कि वहाँ के जो भी आंकडे हैं वह सरकारी है और उनकी प्रमाणिकता संदिग्ध है। सामजिक विशेषज्ञ भी उसकी इस बात को चुनौती देते हैं कि वहां कोई जातिवाद नहीं बचा है-कुछ का कहना है इस तानाशाही में कुछ खास समुदायों के लोगों को अपना वर्चस्व जमाने का अवसर मिल गया और वहां अब भी कहीं कहीं जातीय तनाव की स्थिति बन जाती है। एक बात पर सभी एकमत है कि एक बच्चे की जनसँख्या की नीति ने वहाँ के समाज को खोखला किया ! वजह साफ है कि व्यक्ति से परिवार, परिवार से रिश्तेदार और और रिश्तेदार से समाज के जो बनने का क्रम है उसमे रिश्तेदार की कडी कमजोर हो गयी थी और एशियाई देशों में सबसे सशक्त समाजों वाला चीन अपनी पहचान खो बैठा।
उनकी सरकार तो यह मानती है कि आदमी को बस रोटी, कपड़ा और मकान चाहिऐ और वह यह भूल गयी की मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और उसके मन में अन्य लोगों से जुड़ने की प्रवृति होती है- यही कारण है आर्थिक रुप से तथाकथित शक्तिशाली राष्ट्र के नागरिकों के चेहरे पर जो हंसी दिखती हैं वह खोखली साबित होने लगी है। वहां के किसी वैज्ञानिक, अर्थशास्त्री, लेखक, अभिनेता, या समाज सेवा में नाम कमाने वाले किसी व्यक्ति का नाम कभी भी चर्चा का विषय नहीं बना। वहाँ के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का नाम ही चर्चा में आता है।

शायद चीन की नयी पीढ़ी में बगावत के कोई ऐसे तत्व मौजूद हैं जिसे अलग दिशा में मोड़ने के यह कदम उठाया गया या वाकई चीन के लोगों की मनोदशा में अपने समाज के कमजोर पड़ने की कोई असहनीय पीडा है जिसे दूर करने के लिए यह कदम उठाया गया है यह तो अलग से अध्ययन का विषय है जो पूरी जानकारी मिलने पर ही चर्चा योग्य होगा। यकीन मानिए जबरन जनसँख्या रोकने के दुष्परिणाम उससे ज्यादा बुरे हुए होंगे जितना लोग अनुमान करते हैं वरना वहाँ की सरकार जो नागरिकों की स्वतन्त्रता के अधिकार की विरोधी है कभी इतना बड़ा निर्णय नहीं लेती।

7/11/2007

ब्लोग को लिंक करें पर नाम भी तो दें

जिन लोगों ने मेरे निज-पत्रक (ब्लोग) अपने निज पत्रकों पर संबद्ध (लिंक) किये हैं उन्हें मैं अपने हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ, और वह आगे भी ऐसा करेंगे ऎसी आशा करता हूँ। मैंने अपनी यह बात पहले हे इसलिये कह दीं क्योंकि लोगों को यह न लगे कि जिस विषय पर मैं लिख रहा हूँ उसका केवल मेरे से ही संबंध है।

मैं यहां निज-पत्रकों (ब्लोग )को संबद्ध (लिंक) करने के मामले में कुछ ऎसी मर्यादाओं का पालन करना चाहता हूँ जो कि एक लेखक के लिए होना चाहिए। मैंने देखा है लेखक दुसरे के ब्लोग को लिंक तो कर रहे हैं पर उसका केवल शीर्षक भर ही लेते हैं-ऐसे में अगर पाठक उस शीर्षक पर क्लिक न करे तो उस पता ही न लगे कि वह किस लेखक या ब्लोग से संबद्ध है- ऐसे में लिंक करने वाले को ही कमेन्ट देकर ही वह अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेते हैं। अगर लिंक करने वाले ब्लोग पर लगे कमेन्ट को देखे और संबद्ध (लिंकित) ब्लोग के वियुज की संख्या देखे तो कहीं तारतम्य नहीं बैठता और कभी तो ब्लोग पर लगे कमेन्ट से ही पता लगता है उस लेखक का भी ब्लोग वहां है। ऐसा भी हुआ है कि मैं उस ब्लोग से एक बार लॉट आया और फिर देखने गया तो पता लगा कि वहां अपना परचम भी फहरा रहा है।

इसे शिकायत नहीं समझना क्योंकि यहां हम सब साथी हैं और कई बातें हमारे मन में आती हैं और कहने के लिए समय नहीं होता और जब कहने का समय होता है तो ध्यान नहीं रहता। मैं पत्रकार जगत में भी रह चूका हूँ और कई बार दूसरी जगह से सामग्री उठाकर प्रकाशित करने का प्रचलन है "साभार" के साथ। क्या ब्लोग को लिंक करने वाले ब्लोग का नाम नहीं डाल सकते-चिट्ठा चर्चा में मैंने ब्लोग के साथ अपने ब्लोग के नाम को भी प्रयोग करते देखा है।पिछले दिनों मेरा माउस खराब था और मैंने अपने नारद पर अपन्जीकृत ब्लोग को पंजीकृत ब्लोग से लिंक कर काम चलाया था-इसमें परेशानी नहीं होना चाहिए।

मुझे लिंक करने वाले मेरे मित्र हैं पर यह एक सामूहिक चर्चा का विषय है-यह निजी विषय होता तो में ईमेल के जरिये भी अपनी बात कह सकता था पर यहाँ तो सब एक दुसरे के मित्र है और हो सकता है किसी के मन में यह बात हो कह नहीं पा रहा हो। फिर सार्वजनिक रुप से चर्चा में मनमुटाव की गुंजाइश नहीं होती।एक बात और हो सकता है कि उस ब्लोग पर कोई ऐसे पाठक भी आते हौं जो किसी ब्लोग को पढना पसन्द करते हैं और शीर्षक को- जो रचना की पहचान होता है,लेखक या ब्लोग की नहीं - और उसे देखकर वापस लॉट जाते हौं। आपके ब्लोग पर लिंकित ब्लोग का लेखक भले भी आपका मित्र हो और वह ऐसा नहीं समझे पर पाठक यह सोच सकता है कि आप एक चालाक रचनाकार है।

नाम की भूख सब में होती है और आप अपने मित्रों को अपने ब्लोग पर प्रदान करें तो क्या हर्ज है? और किसी में न हो मुझमें तो है। साहित्य से मुझे कोई नामा नहीं मिला और जो लिखा है नाम के लिए ही तो लिखा है। रोटी की भूख के इलाज के लिए तो गोली बन गयी है पर नाम की भूख के इलाज के लिए तो कोई गोली ही नहीं बन सकती। और फिर जो लोग लिंकित कर रहे हैं तो उन्हें भी तो इसी तरह की भूख लगती है तभी तो लिंक कर रहे है। खैर यह तो थी मजाक की बात!

मैं यह लेखक की तरह नहीं बल्कि एक पाठक की तरह कह रहा हूँ मुझे पता नहीं क्यों ऐसे ब्लोग बिना कोट के हैंगर की तरह लटके लगते हैं। कभी-कभी तो लगता है कि किसी ऐसे दरजी की दुकान में पहुंच गये हैं जिसके यहाँ खाली हैंगर लटके पडे हैं और इसके पास कोई काम ही नहीं है। मैंने पत्रकार के रुप में कई जगह से सामग्री ली थी नाम और धन्यवाद सहित।

मैंने अपनी बात कह दीं - इस बात को अन्यथा न ले। अकेले मेरे ब्लोग लिंक नहीं होते , हाँ मेरे मन में विचार आया तो कह दिया। फिर लोग कहते हैं कि लिंक करने से लोगों में सदभाव बढेगा पर रचना के शीर्षक आपके मित्र की पहचान नहीं हो सकते जबकि उसके ब्लोग या उसका नाम ही उसके व्यक्तित्व का प्रतीक होता है। मेरा विचार पसंद नहीं हो तो भी आप लोग मेरे ब्लोग मेरे नाम के बिना भी लिंक कर सकते हैं। इस विषय पर मेरा आग्रह बस इतना है कि चर्चा चाहे कर लें पर विवाद नहीं खड़ा करना-अगर पसन्द आये तो कुछ तारीफ तो कर ही देना ताकि हमें भी लगे कि हम भी अच्छा सोच लेते हैं।
एक प्रयोग में यहाँ कर लेता हूँ
आईने में बदहवास दीपक बापू
(दीपक बापू कहिन् से साभार )
कहें दीपक बापू हम फ्लॉप रहने के लिए भी तैयार
(दीपक बापू कहिन् से साभार )
नए और फ्लॉप लेखक हिट्स से विचलित न हौं
(दीपक बापू कहिन् से साभार )

7/07/2007

लेखक को अपने रचनाकर्म से ही प्रतिबद्ध होना चाहिऐ

एक लेखक को अपनी रचनाओं के साथ अपनी भावनाओं को जोड़कर आगे बढ़ना चाहिऐ पर तब का जब तक वह उस पूरा न कर ले- उसके पश्चात उसे वहां से त जाना चाहिए और उसके मूल्याकन का दायित्व पाठकों पर छोड़ देना चाहिए। एक पाठक को भी कभी लेखक से यह सवाल नहीं करना चाहिए कि क्या वह जजबात अभी भी उसके अन्दर हैं जो रचना के समय थे।

मैं जब कोई रचना लिखता हूँ तो पूरी तरह उसमें डूबने का प्रयास ही नहीं करता क्योंकि मुझे लिखना है यह भाव इस कद्र मेरे अन्दर आ जाता है कि मुझे इसके लिए कोई अधिक विचार नहीं करना पड़ता। अपने विचारों के क्रम को बग़ैर देखे आगे जाने देता हूँ जहाँ मैं उसे जुड़ने का प्रयास करता हूँ रचना गड़बड़ा जाती है। लिखने के लिए ही प्रतिबद्धता के चलते ही मुझे कभी कोई ठिकाना नहीं मिला, क्योंकि जब एक लेखक के रुप में अपने लिए कोई समूह या वर्ग ढूँढेंगे तो वह आप पर अपने हिसाब से अपनी शर्तों पर लिखने के लिए दबाव डालेगा- और तब अपना मौलिक चिन्तन और मनन खो बैठेंगे। आधुनिक हिंदी साहित्य में प्रेमचंद, सूर्यकांत त्रिपाठी'निराला', जय शंकर प्रसाद और रामधारी सिंह दिनकर के बात यदि कोई लब्ध प्रतिष्ठत लेखक नहीं हुआ तो उसका कारण यही है कि बाद के काल में लेखक की लेखन से कम उससे होने वाली उपलब्धि पर ज्यादा दृष्टि अधिक रही है। श्रीलाल शुक्ल, हरिशंकर परसाईं, और शरद जोशी जैसे चन्द लेखक ही हैं जो बाद के काल में अपनी छबि बना सके।

लेखक का काम है लिखना! अपनी रचना को साहित्यक ढंग से पाठको के समक्ष प्रस्तुत करना न कि एक समाचार के रुप में प्रस्तुत करना। गरीब की वेदना, अमीर का तनाव और मध्य वर्ग के भावनात्मक संघर्ष पर उसका दृष्टिकोण एक समान रहना चाहिऐ, उसे इस बात से कोई मतलब नहीं रखना चाहिए कि उसके लिखने की किस पर क्या प्रतिक्रिया होगी। उसे केवल इस बात पर ध्यान देना चाहिऐ कि उसका पाठक कोई भी हो सकता है और किसी भी वर्ग का। महिला भी हो सकते है और पुरुष भी , बच्चा भी हो सकता है और बूढा भी , अधिक शिक्षित भी हो सकता है और कब भी। पिछले कई सालों में प्रतिबद्ध लेखन के वजह से लेखकों के कई वर्ग बने जिसने सुरुचिपूर्ण और सार्थक लेखन के प्रवाह को अवरुद्ध किया और पाठक अच्छी रचनाओं को तरस गये और इसी कारण लोग आज भी अच्छी रचनाओं को ढूँढ रहे हैं। प्रतिबद्ध लेखन से कभी भी अच्छी रचनाओं की उम्मीद नहीं की जाना चाहिए। कुछ लोग केवल गरीबी के बारे में लिखकर अपनी छबि चमकते रहे तो कुछ लोग अमीरों के छत्रछाया में विकास के बारे में लिखकर पाने लिए सुविधाये जुटाते रहे, अपनी रचनाओं में जज्बातों को भरने में उनकी नाकामी ने पाठकों को अच्छी रचनाओं से महरूम कर दिया।

प्रसिद्ध लेखक तो बहुत हैं पर उनकी रचनाएँ कितनी प्रसिद्ध हैं यह सभी जानते हैं। लिखा बहुत जा रहा है पर पढने लायक कितना है और कितना सामयिक है और कितना है और कितना दीर्घ प्रभावी यह हम सभी जानते हैं। पत्रकार और लेखक में अन्तर ही नहीं समझते। पत्रकार अपने समाचारों में जबरन जज्बात भरने का प्रयास करते हैं तो लेखक अपनी रचनाओं को समाचार के रुप में प्रस्तुत करते हैं । सभी लोग कहते हैं कि हिंदी में अच्छे लेखकों की कमी है पर यह कोई नहीं कहता कि वास्तव में लेखकों को संरक्षण देने वालों की कमी है। जिनमे उन्हें संरक्षण देने की क्षमता है वह उनका उपयोग एक मुनीम की रुप में करना चाहते हैं। समाचारपत्र-पत्रिकाएँ आजकल पुराने रचनाकारों को छापकर वाह -वाही लूट रहे क्योंकि उन्हें कुछ रकम देना नहीं पड़ती। केवल यही बात नहीं है बल्कि वह यह भी नहीं चाहते कि कोई नया लेखक उनके वजह से प्रतिष्ठित हो जाये, इसीलिये प्रतिष्ठित लोगों को ही लेखक पेश कर रहे हैं। मैं स्वयं अच्छी रचनाओं के लिए तरसता हूँ क्योंकि अगर आप अच्छा लिखना चाहते हैं तो अच्छा पढ़ें भी-ऎसी मेरी मान्यता है । जब मुझे अच्छा पढने को नहीं मिलता तो मैं अपनी ही धर्म ग्रंथों को पढना शुरू कर देता हूँ तो मुझे लगता है कि उनकी विषय सामग्री आज भी सामयिक है। उनमें मुझे एक बात साफ लगती है कि उनके रचनाकार केवल अपनी रचनाओं के लिए ही प्रतिबद्ध थे। (क्रमश:)

6/26/2007

अपनों से बढती दूरी का दर्द

आजकल जिसे देखो अपने लोगों-यानी अपने रिश्तेदारों , परिचितों, मित्रों और परिवार -पर यकीन नहीं करता । हालत यह है जो भाई बहिन साथ-साथ पलते हैं उनको भी एक दुसरे पर विश्वास तभी तक रहता है जब तक एक ही छत के नीचे हैं और घर से बाहर होने या विवाह होने पर सब कुछ बदल जाता है और रिश्ते बस नाम भर के रह जाते है।

हम अपने देश की संस्कृति और संस्कारों पर गर्व करते हैं वह उन्हीं पारिवारिक और सामाजिक संबंधों पर करते हैं जो अब एक तरह से अपना आभा मंडल खो चुके हैं या खोते जा रहे हैं । कोई अपनी तकलीफों को बयान नहीं कर पाता पर अपनों से बदती भावनात्मक दूरी का दर्द सभी को है। जब फोन जैसी सुविधाएं नहीं थी तब लोग बरसों तक एक दुसरे से बातचीत नहीं कर पाते थे तब लोगों में भावनात्मक लगाव और विश्वास अधिक हुआ करता था पर जब संबंध रखने और बातचीत करने के नए और तीव्रतर साधन उपलब्ध हो गये हैं तो लोगों में आपसी लगाव और विश्वास इस क़दर कम हो गया है कि रोज मोबाइल पर बातचीत करने वाले लोग भी एक- दुसरे पर विश्वास करते हैं -ऎसी आशा नहीं की जा सकती। परिवहन के साधन जब धीमे और उबाऊ थे तब लोग एक-दुसरे के पास बड़ी श्रध्दा, प्रेम और मन में उमंगता का भाव लेकर जाते थे और आज जब अति तीव्रगामी साधन उपलब्ध हो गये हैं लोगों का एक-दुसरे का यहाँ जाना मात्र ओपचारिकता भर रह गयी है-शादी विवाह के अवसर पर लोग बहुत उत्साह से शामिल होते थे पर बदलते समय ने इसे एक मजबूरी बना दिया है , आख़िर ऐसा क्या हुआ कि यह सब बदल गया और समाज जो कभी अपने श्रेष्ठता का दंभ भरता था आज एकदम खोखला हो गया - यहाँ हम इस बात को नहीं भूल सकते कि हम भी किसी न किसी के अपने है और जब हम अपनों पर कोई आक्षेप करते हैं तो वह हम स्वयं पर भी कर रहे हैं ।

हम यहां किसी पर आक्षेप नहीं करना चाहते बल्कि ईमानदारी से उन परिस्थतियों का अवलोकन करना चाहते हैं कि अपना आख़िर अपने से दूर क्यों हो गया और अब उसे कैसे पास रख कर विश्वसनीय बनाया जा सकता है ।

जब आधुनिक साधन और व्यवस्था नहीं थी तब व्यक्ति की व्यक्ति पर निर्भरता अधिक थी इसीलिये संपर्क बनाए रखना न एक बाध्यता बल्कि एक सामाजिक जरूरत भी थी । पहले घर में होने वाले कार्यक्रमों के लिए कामकाज के लिए लोगों की जरूरत होती थी और उस समय नाते-रिश्तेदार और आस-पड़ोस के लोग ख़ूब सहयोग करते थे और अब नवीनतम सुख-सुविधाओं और सेवाओं की बाजार में उपलब्धता ने आदमी को आत्मनिर्भर बना दिया और अब वह पैसा खर्च कर अपने काम करा लेता है। शादी के अवसर पर रिश्तेदार पन्द्रह-पन्द्रह दिन पहले पहुंचते थे ताकि काम में सहयोग किया जा सके। लडकी की शादी में रिश्तेदार बारात के स्वागत के लिए जीजान लगा देते थे। अब इस काम के लिए हलवाई बरात के स्वागत का भी ठेका लेने लगे हैं और जिनके पास पैसा है वह होटलों की सेवाएं लेते हैं जहाँ वेटर स्वागत का काम करते हैं।
अब तो शादी ब्याह में यह पता ही नहीं लगता कि लडकी के रिश्तेदार कौन हैं और लड़के के कौन? कुल मिलाकर आदमी का आदमी में स्वार्थ अब कम हो गया है । यहां किसी प्रकार के अध्यात्म की बात करना ठीक नहीं होगी। कुछ लोग कहेंगे कि ऐसे संबंधो का क्या मतलब जिसमें स्वार्थ हौं , तो पहले यह समझना होगा कि दैहिक स्वार्थ ही दो देहों के संबंध मजबूत रखते हैं -और हम इस तथ्य को तर्क की कसौटी पर नही कसेंगे तो किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुँचेंगे और बात अधूरी रह जायेगी ।कुल मिलाकर बात यह कि घरेलू कर्यकर्मों में अपने लोगों की भागेदारी अब नाम मात्र की रह गयी है और इस कारण लोगों में आत्मीयता के भाव में कमी आ गयी है और रिश्ते निभाये नहीं बल्कि घसीटे जा रहे हैं अब भाई में भात्रत्व , मित्र में मैत्री, और सहयोगी में सहकारिता का भाव ढूँढना बेमानी लगता है। कहीं कहीं विपरीत स्थति भी है कि लोग अपनों से ही हानि की आशंका से भी त्रस्त हैं। इस घोर अविश्वास और हानि कि भावना ने आदमी को बौद्धिक रुप से खोखला कर दिया जहां निराशा, मानसिक तनाव और अकेलेपन की भयानक अनुभूति के साथ जीता है ।

हमारा किसी में काम नही पडेगा यह बात जहाँ आत्मविश्वास देती है वहीं हममें किसी का काम नहीं पडेगा यह उसे बुरी तरह तोड़ती भी है । अकेले होने पर इतना भय नहीं होता जितना परिवार और रिश्तेदारों के होते अकेलेपन का होता है ।हम किसी दुसरे व्यक्ति या समाज को सुधारने की बात करें उससे कुछ होने वाला नहीं है बल्कि हमें अपनी मानसिकता सुधारने की बात करना चाहिऐ , भले ही कम छोटा क्यां न हो हमें अपनों से उसके लिए कहना चाहिए क्योंकि हम जरा अपने अन्दर झाँकें कोई हमेंकिसी खास अवसर पर कोई काम कहता है तो हम खुश होते हैं या नहीं। मतलब यह कि दूसरों के स्वार्थ भी सिध्द करो और अपने भी स्वार्थ उसमे जानबूझकर फसाओ ताकि रिश्तो की निरन्तरता बनी रहे ।

कविवर रहीम कहते हैं -

"आवत काज रहीम काहिन् , गाढ़े बंधू सनहे
जीर होत न पेड ज्यों, थमे बरेह

विपत्ति के समय अपने घनिष्ठ बंधुओं का स्नेह काम आता है । जैसे पेड सा पराने होने पर उसकी लकड़ी के गट्ठे की मोटी रस्सी पेड को थाम लेती है और पेड की डालियों से निकलने वाली शाखाएं जमीन में जा बड़ा पकड लेती हैं।हमें अपनों में अपना स्नेह और प्रेम बनाए रखना चाहिए क्योंकि इससे हमारा ही आत्मविश्वास बढता है । वह लोग क्या सोचते और करते हैं यह उनका काम है।

कविवर रहीम यह भी कहते हैं कि

"दुर्दिन परे रही कहिन्न , भूलत: सब पहिचानी
सोच नही वित हानि को, जो न होय हित हानि"
जीवन में बुरे दिन आने पर सब लोग भी पहचानना भी भूल जाते हैं। ऐसे समय में यदि अपने मित्र तथा सगे संबंधी न भुलाएँ तो धन की हानि का विचार मन को इतनी पीडा नहीं पहुँचाता।

रहीम ने आज से कई बरस पहले भी ऎसी हालतों का सामना किया तभी अपने लोगों की उपेक्षा का भाव झेलने का दर्द वह व्यक्त कर पाए। अपने लोगों की सहायता के लिए हमें हमेशा तैयार रहना चाहिए पर उनसे कोई आशा नहीं करना चाहिऐ तभी स्वयं बेचारगी के भाव से मुक्त हो पायेंगे जो अपनों से दूर होने केकारण हमारे अन्दर उत्पन्न होता है।

6/24/2007

भय कोई सोने का सिंहासन नहीं होता

एक भय है
जो भयभीत पर
शासन करता है
जो जितना होता है
ज्यादा भयग्रस्त
उतनी ही निर्भयता की
बात जोर से करता है
जो जितनी निर्भयता की
बात करे
समझो उतना ही डरता है

खोने की कोई जिसे आशंका नहीं
वह हर संकट का सामना
सहजता से करता है

भय का शत्रु है संघर्ष का भाव
जीवन की आत्मा है संघर्ष
जो आगे बढकर जिंदा रहने की
दृढ-इच्छा से ही आता है
जिन्हें 'आराम' की चाह है
भय की चादर ढँक लेती है
सुख सुविधाओं का मोह
उन्हें डरपोक बना दिया करता है

तुम चाहो या नहीं
जिन्दा रहने के लिए
अनवरत संघर्ष करना होगा
भय कोई सोने का सिंहासन नहीं
जिस पर तुम चेन से बैठ सको
'संघर्ष'की मशाल ही कर सकती है
तुम्हारे जीवन में प्रकाश
जिसके अंतर्मन में भय नहीं
वही इंसानों की तरह
अपना जीवन जिया करता है

6/13/2007

प्रयोग के लिए एक लेख

आज दीपकबापू...पर मेरे एक लेख पर मुझे मेरे एक साथी ने ईमेल भेजकर मुझे अपने दो पुराने तथा लेखो की याद दिलाई और लिखा कि तुम्हारे लेखन से मुझे प्रेरणा मिलती है, यह बताओ तुम इतना लिखता है तो बिकना सीख, नही तो भूखा रहना सीख-चिंतन तथा मैं क्यों लिखता हूँ-अपना विचार लिखे कैसे लेते हो।
वह मेरा पुराना मित्र है और हाल ही में जो मुझसे मिला था तो मैंने उसे अपने ब्लोग के पते दिए थे, तब से वह हर रोज मुझे संदेश भेजकर दाद देता है। वैसे वह स्वयं भी लेखक है पर आजकल अपनी कलम बंद कर कमाने में लगा है। मैंने उससे लिखा है कि मैं अपनी रचनाओं से कभी भी धन की आशा नहीं करता, और नही यह सोचता हूँ कि कोई मुझे पुरस्कार से नवाजेगा, वजह इसके लिए लेखन के अलावा अन्य प्रकार के कौशल की भी आवश्यकता होती है जो शायद मुझमें कभी भी नहीं आयेगी। मुझे अपने विचार और यादें कागज़ पर उतारने है बस इसी ख़्याल से लिखता हूँ-क्योंकि इससे मुझे राहत मिलती है । सबसे बड़ी बात यह है मुझमें नयी नयी चीजों के बारे में जानने कि जिज्ञासा रहती है । आज मैं इस निज-पत्रक पर अपनी बात लिखकर खुश होता हूँ तो केवल इसीलिये कि अपनी बात स्वन्त्रता के साथ कह सका ।
मैंने ऊपर जिन लेखों की चर्चा की उन्हें जब स्वयं पढे तो आश्चर्य चकित रह गया क्योंकि मुझे वह बहुत पसंद आये और ऐसा लगा कि जैसे मैंने स्वयं नहीं लिखें हौं किसी के लिखे पढ़ रहा हूँ। मैं यह सब क्यों लिख रहा हूँ । मैं आज अपने इस निज पत्रक पर अपने दुसरे निज पत्रक लिंक करना सीख रहा हूँ क्योंकि जब अपने निज पत्रक दूसरों के यहाँ लिंक देखता था तो सोचता था कि कैसे वह सब करते हैं है । मैं सीख कर उसे प्रयोग करता हूँ, ताकि पता चले कि सफल हुआ कि नहीं । मैं इन्टरनेट के बारे में जीरो था पर दोस्तो की बदौलत इतना सीख गया हूँ तो उन्हें बताना और पूछना जरूर है क्या यह ठीक है ? आगे मैं उनके ब्लोग भी लिंक करने और उन पर टिपण्णी लिखने का प्रयास करूंगा ।

5/24/2007

अल्फाजों का समन्दर उफनता आने दो

NARAD:Hindi Blog Aggregator
तुम रास्ते से हट जाओ
अपने ज़ज्बातों को बहकर आने दो
अल्फाजों का समंदर है अन्दर
उसे उफनते आने दो
कहने की कोशिश ना करो
शेरों को बाहर खुद आने दो
जो कोशिश की तुमने उन्हें
भाषा की जंजीरों से बाँधने की
वह पालतू हो जायेंगे
अपने मायने खो जायेंगे
तुम उन्हें आज़ाद बाहर आने दो
शब्दों में सौन्दर्य नहीं ढूंढ़ना
मतलब की खोज न करना
अल्फाजों को ज़ज्बातों से
खुद-बखुद जुड़ जाने दो
कविता और शेर लिखे नहीं जाते
खुद चले आते हैं
तुम रास्ता छोड़कर खडे हो जाओ
उन्हें बाहर आने दो
--------------------
कई बार सोचता हूँ कि
लिखना बंद कर दूं
अपने ज़ज्बातों से नज़रें फेर लूं
पर ऐसा नहीं कर पाता
गम हो या ख़ुशी
लिखने चला आता
फिर सोचता हूँ कि मैं खुद
कहॉ लिखता हूँ
यह तो अल्फाजों का समंदर है
जो ज़ज्बातों के तूफ़ान के साथ
बहकर बाहर आता
अब उन्हें रोकने की
कोशिश करना छोड़ दीं है
अपनी कविता के साथ इतना
रास्ता तय कर लिया
जो खुद नहीं कर पाता
मेरे शेर मन के पिंजरे से
जब भी बाहर आते
मैं खामोश रह जाता
-----------------

4/15/2007

माता-पिता व समाज से परहेज:विवाह की रीति क्यों रख रहे सहेज

घर से भागकर शादी करने का मतलब यह है कि उन लड़के और लड़कियों का अपने माता पिता और समाज से परहेज हैं, फिर यह समझ में नहीं आता कि वह विवाह की रीति का अनुसरण क्यों करते हैं जो कि समाज की ही उपज है? तथाकथित क्षणिक प्यार की वजह से अपने माता-पिता और समाज को त्यागने के लिए तैयार हो जाते हैं-इसमें किसी को आपति नहीं होना चाहिए, पर विवाह की रीति अपनाने का मतलब है कि कहीं न कहीं आप उससे जुडे होने के इच्छुक हैं - अब इसमें यह भी हो सकता है कि आपको एक समाज पसंद नहीं है और दूसरा आपको अपनाना ही है क्योंकि वह आपके जीवन साथी का है। चलिये आप उसको भी नहीं अपना रहे हैं तो फिर सवाल है कि आप जा कहॉ रहे हैं यह सवाल उठता ही है। जो लड़के लडकियां तथाकथित रुप से समाज को सुधारने की बात करते हुए आपस में विवाह करते हैं उन्हें यह समझना चाहिए कि इस विश्व में जो भी समाज और धर्म एक समूह के रुप में स्थापित है वह क्षणिक प्यार करने वाले लोगों की वजह से नहीं बल्कि शाश्वत सत्य की खोज कर उसे लोगों में प्रचारित करने वाले महापुरुषों के त्याग तपस्या और साधना के परिणाम से है । उन महापुरुषों ने प्यार को किसी सीमा में नहीं बांधा बल्कि समस्त जीवों से प्रेम करने का संदेश दिया । जिस तथाकथित प्यार को वह सर्वोपरि मानने है वह केवल फिल्मों उपज है जिनमें केवल एक लडकी और लड़के की प्रेम कहानी तक ही सारी कहानी केन्द्रित रहती है, जिसमें बाद में आने वाली सामाजिक तथा घरेलू समस्याओं का कोई जिक्र नहीं रहता है। दरअसल हमारे देश में धर्मं का मतलब है उनसे जुडे कर्म कांडों को अपनाना । धर्म और जातियों के आधार पर तीज-त्यौहार अलग अलग ढंग से मनाये जाते हैं। इस मामले में सबसे ज्यादा समस्या लड़कियों के सामने आती है। जात या धर्म से अलग विवाह करने पर लडकी को अपने ससुराल के ही ढंग से चलना पड़ता है। चूंकि सारे समाज पुरुष प्रधान हैं और औरत को ही बार बार अपने को अच्छी पत्नी और बहु साबित करना होता है। शादी से पूर्व तो केवल लड़के से ही सम्पर्क रहता है प्यार में ऊसके परिवार वालों पर नज़र नहीं आती । शादी के बाद तो स्वागत के नाम पर ही लडकी को अपने कर्म कांडों से जोडा जाता है, और फिर धीरे धीरे अपने घर की रीति समझायी और मनावाई जाती है, लडकी के पास उस समय कोइ चारा नहीं रहता। मेरा मानना है कि अगर इन करम कांडों को छोड़ दिया जाये तो फिर किसी धर्म या जात से बाहर शादी करने पर कोई बवाल नही मचेगा। फिलहाल तो यह सिथ्ती है लडकी को अपने को अच्छी बहु और पत्नी साबित करना है तो उस अपने पति परिवार वालों की हर बात और कर्म कांडों को ऐसे ही माननी पड़ती है जैसा वह कहते हैं। शुरू में यह सब ठीक लगता है पर जब लडकी के सामने अपने बचपन के संस्कार आते हैं तो उसका मन परेशान हो जाता है। आज के युग में वैसे भी जीवन इतना संघर्षमय हो गया है उस पर जब पुराने और नये संस्कारों का आपसी द्वंद मानसिक तनाव बढ़ाने वाला साबित होता है ।आज के युग में वैसे भी जीवन इतना संघर्षमय हो गया है उस पर जब पुराने और नये संस्कारों का आपसी द्वंद मानसिक तनाव बढ़ा देता है । यही कारणहै कि लडकी के माता-पिता और समाज के लोग अपनी लड़कियों का विवाह का विवाह समाज और जति क बाहर नहीं करना चाहते हैं न होने देना चाहते हैं-धर्म के बाहर तो बिल्कुल नहीं। वैसे मैं इन कर्म कांडों में ज्यादा दिलचस्पी नहीं लेता क्योंकि मैंने देखा है कि समाजों, जातियों और धर्मों के कर्म् कांडों में विरोधाभास तो है ही अपने अन्दर भी है । समाजों द्वारा इस तरह घर से भागकर विरोध करने का एक यह भी कारण है जिस समाज की लडकी होती है वह अपने को पराजित महसूस करता है लड़के वाला विजेता -और इसके पीछे यही कर्म काण्ड होते हैं जो उस लडकी को अपनाने ही होते हैं। मतलब यह कि लडकी को अपने माता-पिता और समाज के संस्कारों से दूर होना ही है तो फिर प्रश्न यह है शादी की रीति अपनाने की जरूरत क्या है? शादी एक सामाजिक रीति है और समाज का मतलब है माता-पिता, रिश्तेदार और जानपहचान वाले स्वजातीय बंधु। अब तुम्हें लगता है कि उनकी कोई तुम्हारे सामने हैसियत नहीं है तो फिर इस रीति को क्यों सहेज रहे हो । जब ऐसे लड़के ऐसे लड़के और लडकियां खुले में घुमते हैं तो क्या कोई समाज का सभ्रांत व्यक्ति उन्हें उन्हें रोकता है? पशिचम में ऐसे ही साथ रहने की प्रथा है जिसे कहते हैं लिविंग टुगेदर , उसे ही अपना लो । जब समाज को धता ही बताना है तो शादी की क्या जरूरत है। प्यार में पूरा समाज त्यागो तो उसकी रीतियाँ भी त्यागो। हमारी कुछ फिल्मी हसित्यां इसी नीति को अपना चुकी हैं। अखिर में सभी समाजों, जातियों और धर्मों के सभ्रांत , वरिष्ठ और जिम्मेदार लोगों से भी मेरा विनम्र अनुरोध है वह भी संबंधित लोगों को पहले समझाना चाहिए और फिर भी नही समझते हैं तो माता-पिता को चाहिए कि उनसे मूहं फेर लें। जब घर गृहस्थी चलानी होती है तो समाज की किसी न किसी रुप में समाज की जरूरत पडती है और एक दिन उन्हें उनकी जरूरत पडेगी तब उनसे किनारा कर उन्हें दण्डित कर लेना चाहिऐ और इस तरह अपना हिसाब चुकाया जा सकता है। यही सोचकर चुप बैठ जाना चाहिए।शोर मचाकर उनेहं मीडिया में हीरो या हिरोइन नहीं बनाना चाहिऐ।

4/13/2007

जेल बनेंगे एश्गाह तो व्यवस्था होगी तबाह

आजकल जेलों को लेकर तमाम तरह की चर्चाएँ प्रचार माध्यमों में आती रहती हैं-जिनमें वहां कयी कैदियों को फाइव स्टार होटलों जैसी सुविधाओं के साथ ऎसी सुविधाएं भी मिलती हैं जिन्हें कानून सामान्य तौर पर अपराध मानता है। अभी मेरठ की जेल का वाकया तो बहुत चर्चा में है। वहां कीं जांच के लिए गया पुलिस अधिकारियों के दल पर कैदियों ने हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस अधिकारीयों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उसने कैदियों को उन पर हमले के लिए उकसाया । अगर उनका आरोप सही है तो यह अत्यंत चिता का विषय है । देश के संविधान की रक्षा का दायित्व पुलिस का है और अगर उस पर इस तरह के हमले होंगे तो वह भी उसके घर में तो फिर सवाल यह है हम आख़िर किस व्यवस्था का अनुकरण कर रहे हैं। क्या लोकतंत्र के नाम पर लूट तंत्र को खुला छोड़ सकते हैं - और मानवाधिकारों की रक्षा के नाम पर अमानवीय तत्वों को कुचलने से परहेज कर सकते हैं।
सतही , मनोरंजक और सनसनीखेज विषयों पर प्रचार मध्यम लम्बी-चौड़ी बहस चलाकर अपने लिए दर्शक और श्रोता तो जुटा रहे हैं पर क्या समाज के लिए सबसे बडे ख़तरे के रुप में स्थापित गिरोहों जिसके सदस्य सफेदपोश ज्यादा हैं पर द्रष्टि डालने के लिए पर्याप्त समय दिया जा रहा है। एक नहीं ऎसी अनेक घटनाये हो चुकी हैं जिसमें अपराधी पूर्व घोषणा के अनुसार अपराध कर जाते हैं और कोई कुछ नहीं कर पाता। वैसे संविधान को लेकर कोई प्रतिकूल टिप्पणी की जाये तो उस पर अवमानना का मामला लादा जाता है पर संविधान को इस तरह अपमानित करने वालों को जेल में फाइव स्टार होटलों जैसी सुविधाये दीं जाएँगीं तो फिर एक आदर्श क़ानूनी व्यवस्था स्थापित करने का वादा हमारे देश के नेता कैसे निभा सकते हैं। क्या कहकर अपराध करना या जेल की परवाह ना करते हुए दुष्कर्म करना संविधान को अपमानित करना नहीं है?
सबसे बड़ा सवाल है कि कानून व्यवस्था कीं रक्षा करने वाली दो एजेंसियों में आपस में ही टकराव एक गंभीर संकट का संकेत नहीं देतीं हैं । अगर कोई यह कहता है कि जेल अधिकारिओं के तथाकथित उकसाने पर कैदियों द्वारा पुलिस अधिकारीयों पर किया गया हमला मामूली है तो उसकी नासमझी ही कही जा सकती है। अभी तक जेल का भय न होने कीं वजह से अपराधी किसी मामले मैं पुलिस कीं बजाए अदालत में सीधे आत्मसमर्पण ताकि थाने में न बैठना पडे । अगर ऎसी घटनाये होती रहीं पुलिस का भय भी अपराधियों से खत्म हो जाएगा -पुलिस अधिकारीयों और कर्मचारियों का मनोबल खत्म होगा । अत: समस्त राज्यों और केंद्र सरकारों को इस विषय पर गम्भीरता से सोचना चाहिऐ । आख़िर ऐसे मामलों से केवल देश में ही लोगों का विशवास कम न होगा बल्कि विश्व में भी हमारे देश कीं छबि खराब होगी।

4/09/2007

कुछ जंगली सजाएँ सभ्य संविधान में शामिल करें

मैं पिछले कई दिनों से टीवी पर जब किसी लडकी पर किसी युवक द्वारा तेज़ाब फैंकने की घटना का समाचार देखता हूँ तब मेरा ख़ून खोल उठता है। भारत एक सभ्य देश है हमारी संस्कृति दुनियां की सबसे सभ्य संस्कृति है- ऐसे नारी लगाकर कब तक छोटी बच्चियों और नवयुवतियों पर ऐसे अनाचार होते देखे रहेंगे। क्या हम यह मानकर चलेंगे कि भगवान् राम हमारे देश कि हृदय नायक हैं तो यहां कोई रावण नहीं हो सकता, या हम मानकर चल रहें कि हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा का जो पाठ पढाया है वह सबने ऐसा कंठस्थ कर लिया है कि आदमी में राक्षसत्व हो ही नहीं सकता। हम अपने संविधान को केवल सभ्य दिखने के लिए लचीला बनाए रखना चाहकर उसमे कड़े दण्ड शामिल नही करना चाहते तो अब समय आ गया है कि उस पर विचार करना चाहिऐ। हम एक तरफ लड़कियों की भ्रूण ह्त्या रोकने की बात करते हैं पर जो इस तरह की भयानक घटनाएं हो रही हैं वह इसे प्रेरित करती हैं कि कुछ लोग अपने यहां लडकी का जन्म केवल इसीलिये रकना चाहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है लडकी जब तक छोटी है तब तक कोई समस्या नहीं है पर बड़ी होने पर केवल उसकी शिक्षा और विवाह ही समस्या नही है वर्ना उसकी सुरक्षा भी आजकल एक समस्या होती जा रही है। हम दावा कितना भी करें पर आज भी हमारे समाज में स्त्री का दर्जा वह नहीं है जिसकी वह अधिकारिणी है। आजकल के समय में जब ऎसी घटनाएं होती हैं तो उनको प्रचार ज्यादा मिलता हैं और यह लोगों में चेतना कम भय ज्यादा लाता है। आज भी लड़के अपने सामने लडकी को हेय दृष्टि से देखते हैं -और यह शिक्षित हो या अशिक्षित दोनों में समान रुप से होता है। जो अशिक्षित हैं उनकी बात छोडें जो शिक्षित हैं वह भी अपने सामने शिक्षित लडकी को वही सम्मान देते हैं जो एक अशिक्षित देता है। कई जगह तो यह हालत यह है अशिक्षित या कम शिक्षित लड़का भी शिक्षित या अपने से ज्यादा शिक्षित लडकी को सम्मान लायक नहीं समझता। हम अगर इस बहस में पडा जायेंगे तो बात लम्बी खिंच जायेगी । कुल मिलाकर लडकी होना माता-पिटा के लिए आज भी उतनी ही बड़ी समस्या है जितना पहले थी, इसका कारण सदियों से समाज का जो रवैया है वह जिम्मेदार है, इसमें बदलाव नही आया है। अत: हमें सदियों पुराने उन कानूनों को अपने संविधान में जोड़ना चाहिऐ जिन्हे हम जंगली कानून कहते हैं। खासतौर से उन कानूनों की महिलाओं पर अत्याचार रोकने के लिए जरूरत महसूस होने लगी है- जैसे सरेआम फासी देना अंग भंग करना और मुहँ काला कर सरेआम घुमाना। लड़कियों के प्रति अपराध हमेशा जघन्य माना जाता है। इसके लिए म्रत्त्यु दण्ड के अलावा पहले सार्वजनिक रुप से अपमानित करने की सजा भी देना चाहिऐ- यह जरूरी नहीं है कि अपराध के बाद लडकी या महिला की मौत हो गयी हो। तेज़ाब फैंकने वालों को तो सरे आम हाथ काटने की सजा देना चाहिऐ - अगर लडकी की मौत हो गयी हो तो फासी से पहले दोनों हाथ काटकर दस साल जेल में रहने की सजा भी देना चाहिऐ । यह विचार मैं इसीलिये व्यक्त कर रहा हूँ क्योंकि मेरे मन में तब भारी पीड़ा उठती है जब मैं किसी लडकी पर तेजाब डालने की खबर सुनता हूँ ।

4/02/2007

सेवक से स्वामी भक्ती से भगवान:श्री हनुमान

श्री हनुमानजी के भक्तों की कमी नहीं है। जो भगवान् श्री राम का भक्त है वही श्री हनुमान का भी है। हनुमान जयंती की शुभकामनाएँ ।
आज हनुमान जयंती है। हनुमान जी में हªदय से भक्तिभाव रखने वाले लोग उनकेप्रभाव को जानते है। हनुमान जी के चरित्र को आज के संदर्भों में देखें तो ऐसा लगता है कि उनमें भक्तिभाव रखने के साथ उनके चरित्र की भी चर्चा करना चाहिए। श्री हनुमान जी के चरित्र के मूल में मु-हजये उनका भगवान श्रीराम के प्रति ‘सेवाभाव‘ और ‘भक्ति भाव’’ और श्री सुग्रीव के प्रति मैत्रीभाव सदैव मु-हजये आकर्षित करता रहा है। मैं जब उनका स्मरण करता हूं तो ‘सेवक से स्वामी’और ‘भक्त से भगवान’ बनने वाले एक इष्ट की तस्वीर मेरे मस्तिष्क में उभरती है। यह तस्वीर मेरे मस्तिष्क में इस तरह स्थापित है कि जब मैं प्रति मंगलवार जब मंदिर जाता हूं तो उनकी वहां स्थापित तस्वीर से अधिक मेरे हªदय में स्थापित तस्वीर मु-हजये आकर्षित किये रहती है और मु-हजये लगता है वही मेरे सामने है।वर्तमान में जब मै समाज की हालत देखता हूं तो लगता है कि हनुमान जी चरित्र के मूल गुणों की भी व्याख्या करना चाहिए। आजकल लोग सेवक की बजाय स्वामी बनने के लिये आतुर रहते है और जिनके हाथ में वैभव का भंडार है वह भगवान बनकर अपने लिये भक्तों को खरीदना चाहते है। हनुमान जी का राम और सुग्रीव के प्रति जो समर्पण था वह सत्य और धर्म की वजह से था-न कि उसके पीछे उनका कोई स्वार्थ था। श्री राम मर्यादा पुरुषोतम थे ओर किसी भी स्थिति में उन्होंने धर्म से मूंह नहीं मोड़ा था। सुग्रीव ने हर स्थिति में श्रीराम को सहायता का आश्वासन दिया था। जब राजपाट मिल गया और वह वैभव और व्यसनों के मायाजाल में फंसकर अपना मूल कर्तव्य भुला दिया तब एक हनुमान ही थे जो उन्हें लगातार सम-हजयाते रहे कि उन्हें अपने कर्तव्य का स्मरण करना चाहिए। श्रीसुग्रीव ने उनकी बात मान ली और उन्हे तैयार होने का आदेश दिया। इसी बीच कुपित लक्ष्मण जब उनके महल में दाखिल हो गये तो सबसे पहले हनुमानजी ने ही उन्हें सम-हजयाया था। श्रीलक्ष्मण जी उनकी बात सुनकर ही शांत हुए थे। इस प्रसंग में यह स्मष्ट होता है कि श्रीहनुमान जी न वरन् समय, देशकाल तथा राज्य की परिस्थितियों का ज्ञान रखते थेबल्कि उनहे राजनीति का भी अच्छा ज्ञान था। किष्किंधा में सुग्रीव के बाद श्री हनुमान जी को ही सम्मान प्राप्त था। यह उनके बाहूबल के साथ उनके बुद्धिमान होनेका भी प्रमाण था।जब सीता जी की खोज में सब वानर थक गये तब उनके नेता अंगद का धीरज टूट गया और वह आमरण अनशन पर बैठ गये। श्री हनुमान ने तब विचार किया कि इस तरह तो अंगद संभवतः सुग्रीव का राज्य छीन लेंगे-कारण वानरों में कष्ट सहने की क्षमता वैसे ही कम होती है, और जब भूख से यह लोग बिलबिलाऐंगे ओर उनको परिवार की याद आयेगी तो वह उग्र हो जायेंगे और सुग्रीव का भय इनमें समाप्त हो जायेगा। तब वह अंगद को आगे कर उनसे लड़ने को भी तैयार हो जायेंगे।विचार करते हुए श्रीहनुमान जी ने वहां सब वानरों को पृथक-पृथक सम-हजया कर अंगद से अलग कर दिया और फिर उन्हें सम-हजयाने लगे कि यह वानर आपका लंबे समय तक साथ देने वाले नहीं है पर इससे आप सुग्रीव को जरूर नाराज कर लेंगे। उनकी बात का अंगद पर प्रभाव हुआ और वह अपना अभियान आगे जारी रखने को तैयार हुए। इस प्रसंग से श्रीहनुमान जी के रणनीतिक चातुर्य और बौद्धिक कौशल की जो अनूठी मिसाल मिलती है वह विरले ही चरित्रों में होती है।उनका एक गुण जिसनेउनके चरित्र को भगवान पद पर प्रतिष्ठित किया वह हैअहंकार रहित होना। इतने शक्तिशाली और बुद्धिमान होत हुए भी किसी को हानि पहुंचाना या अपमानित करने जैसा कार्य उन्होंने कभी नहीं किया। वह अपनी शक्ति का स्मरण तक नहीं करते थे। जब लंका जाने का प्रश्न आया तो सब घबड़ा गये तब जाम्बवान ने जब श्रीहनुमान को अपनी शक्ति का स्मरण कराकर इस कार्य के लिये प्रेरित किया तब वह तैयार हो गये। जरा हम आजकल लोगों को देखों थोड़ा धन, छोटा पद, और छोटी सफलता में ही मतमस्त हो जाते है। उन्हें श्रीहनुमान जी यह सीखना चाहिए कि शक्ति का प्रदर्शन दूसरों का दिखाने के लिये वरन् उनके हित के लिये करना चाहिए।मैंने श्रीहनुमान जी के चरित्र की जो चर्चा की उसे हर कोई जानता है। मेरा मानना चाहिए कि चर्चा फिर भी होती रहना चाहिए। जब हम किसी के अच्छे गुणों की चर्चा करते हैतो वह धीरे धीरे हम में भी स्थापित हो जाते है और हम कभी किसी के बुराईयों की चचा करते हैं तो वह भी हमारे अंदर आ जाती है। इसीलिये सार्थक चर्चा जिन्हें मैं सत्संग का ही रूप मानता हूं करते रहना चहिए।।

लोकप्रिय पत्रिकायें

हिंदी मित्र पत्रिका

यह ब्लाग/पत्रिका हिंदी मित्र पत्रिका अनेक ब्लाग का संकलक/संग्रहक है। जिन पाठकों को एक साथ अनेक विषयों पर पढ़ने की इच्छा है, वह यहां क्लिक करें। इसके अलावा जिन मित्रों को अपने ब्लाग यहां दिखाने हैं वह अपने ब्लाग यहां जोड़ सकते हैं। लेखक संपादक दीपक भारतदीप, ग्वालियर