समस्त ब्लॉग/पत्रिका का संकलन यहाँ पढें-

पाठकों ने सतत अपनी टिप्पणियों में यह बात लिखी है कि आपके अनेक पत्रिका/ब्लॉग हैं, इसलिए आपका नया पाठ ढूँढने में कठिनाई होती है. उनकी परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए इस लेखक द्वारा अपने समस्त ब्लॉग/पत्रिकाओं का एक निजी संग्रहक बनाया गया है हिंद केसरी पत्रिका. अत: नियमित पाठक चाहें तो इस ब्लॉग संग्रहक का पता नोट कर लें. यहाँ नए पाठ वाला ब्लॉग सबसे ऊपर दिखाई देगा. इसके अलावा समस्त ब्लॉग/पत्रिका यहाँ एक साथ दिखाई देंगी.
दीपक भारतदीप की हिंद केसरी पत्रिका
हास्य व्यंग्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हास्य व्यंग्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

9/20/2008

उनको नाचते देखना-व्यंग्य कविता

बिकने के लिए तैयार है तो
फिर सौदे जैसा लिख और दिख

बाज़ार के कायदे हैं अपने
जहां मत देख ईमानदार बने रहने के सपने
दाम तेरी पसंद का होगा
काम खरीददार के मन जैसा होगा
भाव होगा वैसा ही होगा जैसा दाम
शब्द होंगे तेरे, पर नाम कीमत देने वाले होगा
अपने नाम को आसमान में
चमकता देने की चाहत छोड़ देना होगा
वहां तो उसको ही शौहरत मिलेगी
जिसका घर भी उड़ता होगा
तू जमीन में रेंगना सीख ले
इशारों को समझ कर लिख
जैसा वह चाहें वैसा दिख

मत कर भरोसा शब्दों की जंग लड़ने वालों पर
अपनी जिन्दगी में तरसे हैं
वह कौडियों के लिए
उनका लिखा बेशकीमती हो गया
उनके मरने के बाद
अमीरों पर उनके नाम से रूपये बरसे हैं
पेट में भूख हो तो कलम तलवार नहीं हो सकती
करेगी प्रशस्ति गान किसी का
तभी तेरी रोटी पक सकती
कब तक लिखेगा लड़ते हुए
स्याही भी कोई मुफ्त नहीं मिल सकती
शब्दों को सजाये कई लोग घूम रहे हैं
पर खरीददार नहीं मिलता
मिल जाए तो बिक जाना
या फिर छोड़ दे ख्वाहिश
शब्दों से पेट भरने का
किसी से लड़ने का
दिल को तसल्ली दे वाही लिख
जैस मन चाहे वैसा दिख
फेर ले शब्दों के सौदागरों से मुहँ
वह तुझे देखते रहे
तू भी नज़रें घुमा कर देखता रहना
उनका पुतले और पुतलियों की तरह
दूसरों के इशारों नाचना भी
तेरी कई रचनाओं को जन्म देगा
पर ऐसा करता बिलकुल मत दिख
बस अपना लिख

------------------------------------

यह आलेख मूल रूप से इस ब्लाग ‘अनंत शब्दयोग’पर लिखा गया है । इसके अन्य कहीं प्रकाशन के लिये अनुमति नहीं हैं। इस लेखक के अन्य ब्लाग।
1.दीपक भारतदीप का चिंतन
2.दीपक भारतदीप की हिंदी-पत्रिका
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप शब्दज्ञान-पत्रिका

3/15/2008

मूर्ख लिखते हैं और समझदार पढ़ते हैं-हास्य व्यंग्य

ब्लोगर अपने घर के बाहर पोर्च पर अपनी पत्नी के साथ खडा था। उसी समय दूसरा ब्लोग आकर दरवाजे पर खडा हो गया। पहला ब्लोगर इससे पहले कुछ कहता उसने अभिवादन के लिए हाथ उठा दिए-''नमस्ते भाभीजी।

पहला ब्लोगर उसकी इन हरकतों का इतना अभ्यस्त हो चुका था कि उसने अपनी उपेक्षा को अनदेखा कर दिया। वह कुछ उससे कहे गृहस्वामिनी ने उसका स्वागत करते हुए कहा-''आईये ब्लोगरश्री भाईसाहब। बहुत दिनों बाद आपका आना हुआ है।''

पहले ब्लोगर ने प्रतिवाद किया और कहा-''हाँ, अगर उस सम्मानपत्र की बात कर रही हो जो यह कहीं से छपवाकर लाया और तुमसे हस्ताक्षर कराकर ले गया था तो मैं बता दूं उससे यह तय करना मुश्किल है कि यह ब्लोगश्री है कि ब्लोगरश्री। अभी उस भ्रम का निवारण नहीं हुआ है। अभी इसके नाम के आगे किसी पदवी का उपयोग करना ठीक नहीं है।''

गृहस्वामिनी ने दरवाजा खोल दिया। दूसरा ब्लोगर अन्दर आते हुए बोला-''यार, आज तुमसे जरूरी काम पड़ गया इसलिए आया हूँ।''
पहले ब्लोगर ने कहा-''तुम कल आना। आज मुझे एक जरूरी पोस्ट लिखनी है।
गृहस्वामिनी ने बीच में हस्तक्षेप किया और कहा-''आप कंप्यूटर के पास बैठकर बात करिये। मैं तब तक चाय बनाकर लाती हूँ। घर आये मेहमान से ऐसे बात नहीं की जाती है। ''
पहले ब्लोगर को मजबूर होकर उसे अन्दर ले जाना पडा। दूसरे ब्लोगर ने कुर्सी पर बैठते हुए कहा--''मैं होली पर मूर्ख ब्लोगर सम्मेलन आयोजित करना चाहता हूँ। अपने शहर में तो बहुत कम लोग लिखते हैं कोई ऐसा शहर बताओ जहाँ लिखे वाले अधिक हों तो वहीं जाकर एक सम्मेलन कर लूंगा। तुम तो इंटरनेट पर लिखने वाले अधिकतर सभी ब्लोगरों को जानते हो.''
पहले ब्लोगर ने शुष्क स्वर में कहा-''हाँ, यहाँ तो तुम अकेले मूर्ख ब्लोगर हो। इसलिए कोई सम्मेलन नहीं हो सकता। किस शहर में मूर्ख ब्लोगर अधिक हैं मैं कैसे कह सकता हूँ।

दूसरा ब्लोगर बोला-''मैंने तुमसे कहा नहीं पर हकीकत यह है कि मेरी नजर में तुम एक मूर्ख ब्लोगर हो। जो ब्लोगर लिखते हैं वह मूर्ख और जो पढ़ते हैं वह समझदार हैं। समझदार ब्लोगर पढ़कर कमेन्ट लगाते हैं और कभी-कभी नाम के लिए लिखते हैं।''
पहले ब्लोगर ने कहा-''ठीक है। फिर इस मूर्ख ब्लोगर के पास क्यों आये हो? अपना काम बता दिया अब निकल लो यहाँ से।

दूसरा ब्लोगर बोला-''यार, मैं तो मजाक कर रहा था। जैसे होली पर मूर्ख कवि सम्मेलन होता है उसमें भारी-भरकम कवि भी मूर्ख कहलाने को तैयार हो जाते हैं। वैसे ही मैं ब्लोगरों का सम्मेलन करना चाहता हूँ।तुम तो मजाक में कहीं बात का बुरा मान गए.''

इतने में गृहस्वामिनी चाय लेकर आ गए, साथ में प्लेट में बिस्किट भी थे।
दूसरा ब्लोगर बोला-''भाभीजी की मेहमाननवाजी का मैं कायल हूँ। बहुत समझदार हैं।
पहले ब्लोगर ने कहा-''हाँ, हम जैसे मूर्ख को संभाल रही हैं।''
दूसरा ब्लोगर ने कहा--''नहीं तुम भी बहुत समझदार हो। वर्ना इंटरनेट पर इतने सारे ब्लोग पर इतना लिख पाते। ''
वह चली गयी तो दूसरा ब्लोगर बोला-''देखो, तुम्हारी पत्नी के सामने तुम्हारी इज्जत रख ली।''
पहले ब्लोगर ने कहा--''मेरी कि अपनी। अगर तुम नहीं रखते तो अगली बार की चाय का इंतजाम कैसे होता।
दूसरे ब्लोगर ने कहा--''अब यह तो बताओं किस शहर में अधिक ब्लोगर हैं।
पहले ने कहा-''यहाँ कितने असली ब्लोगर हैं और कितने छद्म ब्लोगर पता कहाँ लगता है। ''
दूसरे ने कहा-''ठीक है मैं चलता हूँ। और हाँ इस ब्लोगर मीट पर एक रिपोर्ट जरूर लिख देना।तुम्हारे यहाँ आकर अगर कोई काम नहीं हुआ। मुझे मालुम था नहीं होगा पर सोचा चलो एक रिपोर्ट तो बन जायेगी।''
पहला ब्लोगर इससे पहले कुछ कहता, वह कप रखकर चला गया। गृहस्वामिनी अन्दर आयी और पूछा-''क्या बात हुई?''
पहले ब्लोगर ने कहा-''कह रहा था कि मूर्ख ब्लोगर लिखते हैं और समझदार पढ़ते हैं?''
गृहस्वामिनी ने पूछा-''इसका क्या मतलब?''
ब्लोगर कंधे उचकाते और हाथ फैलाते हुए कहा-''मैं खुद नहीं जानता। पर मैं उससे यह पूछना भूल गया कि इस ब्लोगर मीट पर हास्य कविता लिखनी है कि नहीं। अगली बार पूछ लूंगा।''

नोट-यह हास्य-व्यंग्य रचना काल्पनिक है और किसी घटना या व्यक्ति से इसका कोई संबंध नहीं है. अगर किसी से मेल हो जाये तो वही इसके लिए जिम्मेदार होगा. इसका रचयिता किसी दूसरे ब्लोबर से नहीं मिला है।

11/16/2007

वह चला क्रिकेट मैच देखने

अपने गंजू को भी पता नहीं क्या धुन सवार हुई कहने लगा-''क्रिकेट मैच देखने स्टेडियम जाऊंगा। आप चलेंगे''
हमने कहा-''अखबार पढ़ते हो?''
वह बोला-''नहीं! इस बेकार के काम में मैं नहीं पड़ता, और जो पड़ते हैं उन पर रहम खाता हूँ। क्या सुबह-सुबह बुरी खबरें पढ़ना?''
हमने पूछा-''टीवी पर न्यूज चैनल देखते हो।''
गंजू बोला-''नहीं। उस पर इतने सारे मनोरंजक चैनल आते हैं, मुझ जैसा व्यक्ति क्यों समाचार देखने में वक्त गंवायेगा।''
हमने कहा-''हमारा दुर्भाग्य है की हम यह बेकार के काम करते हैं और उसमें मैचों को देखने वालों की जो हालत सुनते हैं उसके मद्देनजर स्टेडियम पर जाकर मैच देखने का साहस नहीं कर सकते।''
गंजू बोला-''ठीक है और कोई साथ ढूंढता हूँ। वह तो मेरा एक दोस्त बाहर चला गया इसलिए कोई साथ पाने के लिए आपके सामने प्रस्ताव रखा।''
हमने कहा-''इसके लिए शुक्रिया! तुम्हारा वह दोस्त भाग्यशाली है जो बच गया।''गंजू बोला-''आप नहीं चल रहे तो कोई और साथी ढूंढ लूंगा।''
हमने कहा-''हमारी तरफ से शुभकामनाएं स्वीकार कर लो। क्योंकि आजकल स्टेडियम के अन्दर जाकर क्रिकेट मैच देखना कोई सरल काम नहीं है।''
वह चला गया। हम भी भूल गए। मैच के अगले दिन हम सुबह देखा एक लड़का हाथ और सिर में पट्टी बांधे चला आ रहा है। वह हमारे सामने आकर खडा हो गया और नमस्कार की। पहले तो हमने उसे पहचाना नहीं फिर जब गौर से देखा तो एकदम मुहँ से चीत्कार निकल गई-''अरे गंजू तुम। यह क्या हाल बना रखा है। कहीं किसी ने पीट तो नहीं दिया।''
वह रुआंसे स्वर में बोला-''अपने यह नहीं बताया था कि इस तरह इतना बवाल भी मच सकता है। लोगों की इतनी भीड़ थी कि अन्दर जाने का मौका ही नहीं मिल पाया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया।'' ''क्या तुम्हें भी मारा-"
हमने पूछा वह बोला-'' नहीं, भागमभाग में गिर गया। इससे तो अच्छा तो घर पर मैच देखता। वहाँ तो सारा समय अन्दर घुसने की सोचता निकल गया।''
''तुमने अखबार या टीवी देखा, हो सकता है उसमें तुम्हारे गिर कर घायल होने का फोटो छपा हो।''
हमने पूछा वह एक दम खुश हो गया और बोला-''ऐसा हो सकता है। मैं अभी जाकर देखता हूँ। मैं मैदान में कोई मैच-वैच थोडे ही देखना चाहता था, बल्कि यह सोचकर जाना चाहता था कि कहीं दर्शकों में मेरा फोटो आ गया तो अपनी गर्ल फ्रेंड पर रुत्वा जमाऊंगा। इसलिए इतनी मेहनत की। अब अगर आप कह रहे हैं तो देखता हूँ अखबार या टीवी में अगर मेरी फोटो आयी होगी तो मजा आयेगा।''
वह चला गया और हम हैरानी से सोचते रहे कि वह क्रिकेट के बारे में जानता भी है कि नहीं क्योंकि इससे पहले कभी उसने क्रिकेट पर चर्चा नहीं की।''

11/07/2007

जब सोना लगे पीतल, पानी से अधिक शीतल

सुबह टीवी पर एक खबर दिखाई गयी की महंगाई की वजह से हीरे के व्यापार में भारी मंदी चल रही है और व्यापारी इस वजह से परेशान हैं। यह समाचार देखकर एक सज्जन ने दूसरे से पूछा की''- यार, एक बात समझ में नहीं आई की महंगाई की वजह से हीरों का व्यापार तो ठप्प है, सोने के भाव कैसे उच्चतम स्तर तक पहुंच गया है। इससे तो अच्छा है आदमी अपना पैसा हीरो इन्वेस्ट करे। आखिर उन्हें भी सोने की तरह बहुमूल्य माना जाता है।''

दूसरे ने जवाब दिया-''लगता है तुम अखबार नहीं पढ़ते हो वरना यह सवाल तुम कभी नहीं करते। बहुमूल्य वाली तो बात जाओ भूल। हीरों से नल की टोंटी नहीं बनती इसलिए लोग उसे नहीं खरीदते। और जिसे इनवेस्टमेंट कह रहे हो उसे तो केवल अपनी आय छिपाने और उससे भी और पैसा कमाने की विधा है। अब कुछ लोग अपनी आय छिपाने के लिए सोने की टोंटी लगाते हैं ताकि बाहर से आने वाले को पीतल के लगें। कुछ जगह छापे डालने वाले लोगों ने यह देखा है मैंने ऐसी खबरें टीवी पर देखीं और अखबारों में पढी हैं।''

ऐसी खबरें कुछ दिन पहले टीवी पर आयीं थीं और लोगों को हैरानी हुई थी। कहाँ तो पहले लोग पीतल का सामान इस तरह इस्तेमाल करते थे जैसे वह सोने के हों और अब सोने की नल टोंटियाँ इस तरह बनायी जा रहीं जैसे की वह पीतल की लगें और उनके अमीर होने का शक किसी को न हो। हीरे का व्यापार मंदा है पर सोने का नहीं है उससे तो यही लगता है कि सामान्य आदमी के पास इतना पैसा नहीं है और जिनके पास है वह उसे छिपाने के लिए प्रयासरत हैं और हीरा बहुत चमकदार होता है उसे कहीं भी रखें अपनी चमक नहीं खोयेगा और आदमी कि पोल खोल देगा। और सोने की टोंटियाँ बनाए या कुर्सी के हत्थे धीरे-धीरे सोना अपनी चमक खोने लगता है इसलिए किसी को अधिक संदेह नहीं होता है। हाँ, जो लगवा रहे हैं उन्हें बड़ा आनंद मिलता होगा। अपने घर आया मेहमान जब नल से हाथ धोता होगा और कहता होगा-''क्या अच्छी टोंटी है। क्या सोने की है।''

मालिक जबाब देता होगा-''नहीं पीतल की हैं. मैंने ठेकेदार से कहा था कि नल की टोंटी ऐसी लाना कि सोने की तरह लगें. मैंने खुद खडे होकर मकान बनवाया इसलिए हर माल बढिया क्वालिटी का लगा है.''
मेहमान को टोंटी सोने जैसे लगी उसने पूछा। फिर उससे झूठ बोला और फिर अपनी आत्म प्रवंचना की वह अलग। इस तरह तीन प्रकार से सुख मिला। सोने की टोंटी होना , झूठ बोलना और आत्मप्रवंचना तीनों बातों से आदमी को बहुत सुखद लगता है। सोने के आभूषण लोग इसलिए पहनते हैं अन्य व्यक्ति उसे देखकर और आकर्षित हों-और जब सोना दिख ही रहा है और वह धन छिपाने में मदद भी कर रहा है तो सुख तो दूना हो ही जाता है।

जिन लोगों ने सोने की टोंटियाँ बनवाईं होंगीं उन्हें नल खोलकर पानी पीने से अधिक शीतलता तो इस अनुभूति से होगी कि सोने की टोंटी से निकला पानी पी रहे हैं। यह अलग बात है कि दूसरे को वह डर के मारे पीतल की बताते होंगे-और झूठ बोलने का आनंद भी उठाते होंगे। समय की बलिहारी है कभी लोग सोने की जगह पीतल का उपयोग करते थे और अब यहाँ कुछ लोग पीतल की जगह सोने को लगवा रहे हैं और सच बताने का साहस नहीं करते। वैसे आजकल हमारे जैसे अज्ञानी लोगों की संख्या अधिक है जिन्हें सोने और पीतल का अंतर एक अनजाने में पता नहीं चलता और अगर कहीं पीतल की जगह सोने की लगी हो तो उस पर ध्यान नहीं देंगे। अब जब कुछ ऐसे समाचार देखे और सुने हैं तो कहना ही पड़ता है कि माया का खेल निराला है वह आदमी के सिर पर चढ़ती है तो उसे मायावी बना देती है और सोने को पीतल जैसा और पानी से अधिक शीतल बना देती है।

11/06/2007

पहले वह सुधरे

पहले कौन सुधरे? यहाँ हर कोई एक दूसरे से सुधर जाने की उम्मीद करता है पर कोई स्वयं सुधरना नहीं चाहता। सामने वाला सुधर जाये तो हम भी सुधर जाएं यही शर्त हर कोई लगाता है। बरसों से अनेक प्रकार से विश्व में सुधार वादी आन्दोलन चलते रहे हैं पर कोई सुधार कहीं परिलक्षित नहीं हो रहा है। लोगों को सुधारने के लिए अनेक पुस्तकें लिखीं गयीं हैं और वह इतनी बृहद रचनाएं हैं कि उन्हें कोई पढ़ना ही नहीं चाहता और इसलिए जो इनको पढ़ते हैं वह विद्वान् बन जाते हैं लोगों का मार्गदर्शन करते हुए वाह-वाही लूटते हैं। अपने हिसाब से उसकी व्याख्या कर लोगों को बताते हैं और लोग उनकी बात सुनकर खुश हो जाते हैं और मान लेते हैं कि उसमें यही लिखा होगा। ऐसी हालत में लोगों का सुधारने और मार्ग दर्शन का ठेका लेने वालों की हमेशा चांदी रही है। दिन-ब-दिन लोगों में नैतिक,वैचारिक और सामाजिक आचरण में गिरावट आयी है उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि बिगाड़ अधिक आ रहा है।

ग्राहक कहता है कि व्यापारी सुधर जाये और अच्छी चीज दे और दाम भी सही बताये। व्यापारी कहता है कि ग्राहक सुधर जाये। जनता कहती है कि हमारे नेता सुधर जाये, और नेता कहते हैं कि लोग अपने आप में सुधार लायें क्योंकि वही तो सबको चुनती है और सही चुनाव करे तो हमें भी ऐसे लोग मिलेंगे तो हम सही काम करेंगे। गुरु कहे चेला सुधरे तो सही शिक्षा दें सकें और चेले कहते हैं कि गुरु अगर सही शिक्षा दे तो हम भटके ही क्यों?

पाकिस्तान की जनता कहे मुशर्रफ जाएं तो शांति हो और मुशर्रफ कहते हैं कि शांति हो मुझे जिन्दगी की गारंटी हो जाये तो में चला जाऊंगा। इराक़ में लोग कहें अमेरिका की सेना हमारे यहाँ से चली जाये तो हम खामोश हो जायेंगे और अमेरिका कहता हैकि पहले लोग खामोश हो जाएं तो हम अपनी सेना वहां से हटा लें। मतलब सुधार का कहीं से छोर पकड़ सकते हो पर उसे अपने हाथ में अधिक देर नहीं रख सकते। महात्मा गांधी ने कहा अहिंसक आन्दोलन के जरिये सब किले फतह कर सकते हैं पर जिनके हाथ में बंदूकें हैं वह कहते हैं है कि पहले किला फतह कर लें तो अहिंसक हो जायेंगे। अब भला किस्में साहस है कि उन्हें समझाए कि यही तो वक्त है गांधी जी के मार्ग का अनुसरण करने का। ऐसा इसलिए सब जगह हो रहा है कि लोग अपने धर्म ग्रंथों को नहीं पढ़ते और उनके पढे हुए तथाकथित विद्वानों की बात को सच मानते हैं। लोग कहते हैं कि टाइम नहीं है। वैसे टीवी देखने, अखबार पढ़ने और परनिंदा करने में लोग कितना समय नष्ट करते हैं पर धर्म ग्रंथों की बात करो तो कहेंगे उसमे क्या है पढ़ने को? वह तो बुढापे में पढेंगे। वह स्वयं नहीं पढ़ते तो बच्चों की रूचि भी नहीं होती। नतीजा सामने है। लोग बातें तो संस्कारों कें करते हैं पर वह कहाँ से आयें यह कोई नहीं बताता।

कोई कहता है कि 'संस्कारवान बहू चाहिए' तो कोई कहता है कि हमें 'संस्कारवान दामाद चाहिए'। पहली तो यह बात कि संस्कार का क्या मतलब है? यह कोई स्पष्ट नहीं करता। दूसरे उनसे पूछों कि क्या तुमने अपने घर परिवार में संस्कार स्थापित करने का क्या प्रयास किया है?

लोग अपनी सफाई में कुछ कहते रहें पर यह वास्तविकता यह है कि लोग अपने घर में इंजीनियर, डाक्टर, और अफसर बनाने के कारखाने तो लगाना चाहते हैं पर कोई 'संस्कारवान' बनाने का प्रयास नहीं करते। सब एक दूसरे से यह आशा करते हैं कि वह सुधर जाये। ससुराल वाले कहें बहू और दामाद सुधर जाएं और वह कहें ससुराल वाले सुधर जाएं। पति कहे पत्नी सुधर कर सब सहती जाये और पत्नी कहे पति अपने आप में सुधार लाये और मूहं बंद और कान खोलकर हमारी पूरी बात सुनता जाये।
सुधार का कोई सिरा पकडो तो लोग शिकायतों का पुलिंदा थमा देते है, जिन्हें देखकर दिमाग चकरा जाये और सच्चे सुधारक तो अपने कान पकड़ लेते हैं शायद इसलिए सुधार लाना अब एक पेशा हो गया है। समाज में सुधार लाने के लिए तमाम लोग अपनी दूकान खोले बैठे हैं। नतीजा यह है कि कहीं भी बातें खूब होती हैं पर सुधार कहीं दिखाई नहीं देता।

10/27/2007

नये सच का पर्दाफाश

ब्लोगर धड़धडाता घर के अन्दर घुसा और अपने कंप्यूटर पर जम गया। पत्नी ने पूछा-'क्या बात है इतनी तेजी से घर में घुसे और सीधे कंप्यूटर पर बैठ गए। सब ठीक तो हैं न!'
'सब ठीक है'-ब्लोगर ने कहा'-आज मैं सच का पर्दाफाश करके रहूँगा। तुम्हें याद हैं न! पिछले सप्ताह मैं बाहर साइकिल पर किराना खरीदने गया था और सामान लेकर बिना साइकिल लिए घर चला आया। याद आने पर जब वापस गया तो देखा साइकिल गिरी पडी है। वहाँ दुकानदार ने बताया की उसे एक भैंस गिरा कर गई। मैं जब भैस वाले के घर गया तो कहने लगा की मेरी भैस तो वहाँ गयी ही नहीं थी वह मेरे पड़ोस में काली गाय रहती है वही गिराकर आयी होगी। मैं गाय वाले के पास गया तो वह कहने लगा की मेरे पीछे वाले मकान में एक काली बकरी है वह गिराकर आयी होगी। मैं उसके पास गाता तो उसने बताया की उसको बकरी बेचे ही दो महीने हो गए हैं। आज मैं पता लगाकर आया हूँ की मेरी साइकिल को तो भैंस ही गिरा कर गई थी। आज मैं सारे हिन्दुस्थान को बता दूंगा की मेरी साइकिल को भैंस गिरा कर गई थी।'

पत्नी ने कहा-''यह भला क्या सच है जो कोई नहीं जानता। सब बता रहे हैं की तुम्हारी साइकिल को भैंस गिराकर गयी है। तुम उसका क्या कर लोगे? उसके मालिक से झगडा करके तो आये और उसने माफ़ी भी मांग ली। अब बचा क्या है?'
' नहीं! अभी सच सामने नहीं आया था। वह कह रहा था कि 'अगर मेरी भैसं गिराकर गयी है तो मैं माफ़ी मांगता हूँ'। यह नहीं चलेगा। उस दिन एक लड़के ने अपने मोबाइल कैमरे से उसकी भैंस द्वारा मेरी साइकिल गिराने का दृश्य शूट किया था आज उसने मुझे वह दिया है। उसे अपने ब्लोग पर रखूंगा। सबके सामने सच आ जायेगा।'

पत्नी ने कहा-'पता नहीं कितनी बार उस पर लिख चुके हो। अब उसमें नया क्या है? जो लोग तुम्हारा लिखा पढ़ते हैं सबको पता है कि तुम्हारी साइकिल कोई भैंस गिराकर गई थी।'

''नही। अब सबूत समेत रखूंगा। एक दम नये तरह से और लिखूंगा ' नये सच का पर्दाफाश'।
पत्नी ने पूछा-'' पर इसमें नया क्या है?'
'यह तुम नहीं समझोगी।'ब्लोग लेखक ने कहा और लिखने बैठ गया।

लोकप्रिय पत्रिकायें

हिंदी मित्र पत्रिका

यह ब्लाग/पत्रिका हिंदी मित्र पत्रिका अनेक ब्लाग का संकलक/संग्रहक है। जिन पाठकों को एक साथ अनेक विषयों पर पढ़ने की इच्छा है, वह यहां क्लिक करें। इसके अलावा जिन मित्रों को अपने ब्लाग यहां दिखाने हैं वह अपने ब्लाग यहां जोड़ सकते हैं। लेखक संपादक दीपक भारतदीप, ग्वालियर