समस्त ब्लॉग/पत्रिका का संकलन यहाँ पढें-

पाठकों ने सतत अपनी टिप्पणियों में यह बात लिखी है कि आपके अनेक पत्रिका/ब्लॉग हैं, इसलिए आपका नया पाठ ढूँढने में कठिनाई होती है. उनकी परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए इस लेखक द्वारा अपने समस्त ब्लॉग/पत्रिकाओं का एक निजी संग्रहक बनाया गया है हिंद केसरी पत्रिका. अत: नियमित पाठक चाहें तो इस ब्लॉग संग्रहक का पता नोट कर लें. यहाँ नए पाठ वाला ब्लॉग सबसे ऊपर दिखाई देगा. इसके अलावा समस्त ब्लॉग/पत्रिका यहाँ एक साथ दिखाई देंगी.
दीपक भारतदीप की हिंद केसरी पत्रिका

12/31/2011

इंटरनेट पर सन् 2011 के नायक अन्ना हजारे और खलनायक भ्रष्टाचार रहा-हिन्दी लेख (anna hazare and bhrashtachar or corruption top word in serch ingine-hindi lekh or article)

            ईसवी संवत 2011 समाप्त होने के साथ ही 2012 प्रारंभ होने को है। आमतौर से आधुनिक शिक्षा पद्धति से परे रहने वाले आम भारतीय जनमानस के लिये 31 दिसम्बर तथा 1 जनवरी यह पुराना साल समाप्त तथा नया साल प्रारंभ होने का समय नहीं होता। भारतीय संवत अप्रैल या मार्च में प्रारंभ होता है। इतना ही नही भारत के बजट का वर्ष भी 1 अप्रैल से 31 मार्च को होता है। अलबत्ता बाज़ार तथा प्रचार समूहो ंने ने अपनी कमाई के लिये 1 जनवरी से नववर्ष प्रारंभ होने के तिथि को इस तरह समाज में स्थापित कर लिया है कि पुरानी, मध्यम तथा नयी पीढ़ी की शहरी पीढ़ी इसके जाल में फंसी हुई है। पहले होता था ‘नववर्ष की बधाई’ और अब हो गया ‘हैप्पी न्यू ईयर’।
       बहरहाल पिछले साल की खबरें, फिल्में, गीत, और समाचारों का पुलिंदा लेकर प्रचार माध्यम हाजिर हैं। हमें यह सब नहीं दिखाई देता। हमें दिखाई देता है भ्रष्टाचार का भूत! इस भूत ने हमारे समाज का वर्ष में से नौ महीने तक पीछा किया है। लग रहा है कि अगले वर्ष का प्रारंभ भी नायक अन्ना हजारे और खलनायक भ्रष्टाचार ही करेगा। आखिर हमने यह दावा किस आधार पर किया। दरअसल हमारे बीस ब्लॉग पिछले छह वर्ष से चल रहे हैं पर भ्रष्टाचार शब्द से इस बार सर्च इंजिनों में जितने ढूंढे गये उतना पिछले सालों में नहीं दिखाई दिया। इतना ही नहीं अन्ना हजारे के नाम से लिखे गये शीर्षक वाले पाठों के ब्लॉगों ने भी अधिक से अधिक पाठक जुटाये। अप्रैल 2011 से पहले भ्रष्टाचार पर लिखी गयी कविताओं तथा लेखों ने इसयिल लोकप्रियता पायी। हम अगर अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को एक वाक्य में सफल बताना चाहें तो वह यह कि उन्होंने भारत में फैले भ्रष्टाचार का अंतर्राष्ट्रीयकरण करने में योगदान दिया।
           अन्ना हजारे 74 वर्ष के हैं। आयु की दृष्टि से उनका सम्मान होना चाहिए पर अपने आंदोलन की वजह से उनको अपमान भी झेलना पड़ा। इसके लिये उनके विरोधियों को नहीं बल्कि उनके समर्थकों को भी कम दोषी नहीं माना जा सकता जिन्होंने उनकी आयु की आड़ में अपने स्वार्थों के तीर चलाने के प्रयास किये।
वर्ष के पूरे नौ महीने तक जो आदमी भारतीय जनमानस पर छाया रहा वह वास्तव में नायक कहने योग्य है। यह अलग बात है कि कह कोई नहीं रहा। वर्ष के सबसे बुरी तरह से फ्लाप फिल्म रावन का नायक रहा। यह बात भी कोई नहीं कह नहीं रहा।
           उस दिन हमारे हम अपने एक मित्र से पहुंचने उसके घर पहुंचे। हमारे मित्र का लड़का रावन पिक्चर देखने मॉल में जा रहा था। हमारे मित्र ने उससे कहा ‘‘तुम्हारे यह अंकल कह रहे हैं कि रावन फिल्म फ्लॉप हो गयी है। हमने भी अपनी जवानी में फिल्में देखी हैं पर वही जो हिट होती थीं। तुम क्यो फ्लॉप रावन फिल्म देखने जाकर अपने घर की परंपरा और इज्जत का फालूदा बना रहे हो?
         पुत्र ने पूछा-‘‘अभी फिल्म आये तीन दिन हुए है तो उसे फ्लाप कैसे कह सकते है?’’
हमारे मित्र ने कहा-’’अंकल इंटरनेट पर सक्रिय रहते हैं और वहां ऐसा ही आंकलन प्रस्तुत किया गया होगा। तभी तो कह रहे हैं!’’
        पुत्र ने उनकी बात नहीं सुनी। तीन दिन बार हमारे मित्र बता रहा था कि उसके पुत्र को हमारी बात न मानने का मलाल था।
        देश की आज़ादी से पहले से यहां ऐसा तंत्र विकसित हो गया था जो यहां के जनमानस को बहलाफुसला कर बाज़ार के अनुकूल चलाने का अभ्यस्त था और उसने प्रचारतंत्र को भी वैसा ही बनाया। इस तरह भारतीय जनमानस भले ही अंग्रेजों के राजतंत्र से मुक्त हो गया पर उनके स्थापित व्यवस्था तंत्र के पंजों में अभी तक है। इतना ही नहीं आधुनिक शिक्षा से प्रशिक्षित अनेक लोग संस्कार और ंसस्कृति के नाम पर समाज को बचाने की बात तो करते हैं पर व्यवस्था की कार्यशैली बदलने की बात वह भी नहीं सोच पाते।         
            देश में भ्रष्टाचार आजादी के बाद से तेजी से पनपा है। अनेक लोग इससे जूड़ते हुए तो अनेक शिकार होते हुए अपना जीवन गंवा चुके हैं। जिनके पास राज्य की हल्दी सी गांठ है वह चूहा भी अपने आपको राजा से कम नहीं समझता। जहां जनता को सुविधा देने की बात आती है वहां राज्य के अधिकारों की बात चली आती है। प्रजा के लिये सुविधा पाना अधिकार नहीं बल्कि वह दे या न दे राज्य के अधिकार की बात हो गयी है। आम आदमी की भ्रष्टाचार से जो पीड़ा है उसका बयान सभी करते हैं पर हल कोई नहीं जानता। भ्रष्टाचार की पीड़ा को अन्ना साहेब के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन पूरे विश्व के सामने जाहिर किया पर इससे वह कम नहीं हो गयी। यही कारण है कि इस वर्ष भ्रष्टाचार और अन्ना साहेब ने इंटरनेट पर ढेर सारी खोज पायी। रावन फिल्म फ्लाप हो गयी इसलिये उसे खोज में जगह अधिक नहीं मिली पर दीवाली पर रावन शब्द भी खूब खोजा जाता है। पुराने ईसवी संवत् की विदाई पर बस इतना ही।
वि, लेखक एवं संपादक-दीपक भारतदीप, ग्वालियर
poet,writer and editor-Deepak Bharatdeep, Gwaliro
http://rajlekh-patrika.blogspot.com

यह आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप का चिंतन’पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका

 5.दीपक बापू कहिन
6.हिन्दी पत्रिका 
७.ईपत्रिका 
८.जागरण पत्रिका 
९.हिन्दी सरिता पत्रिका

12/22/2011

भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा और श्रीगीता के ज्ञान का महत्व अक्षुण्ण-हिन्दी लेख (bhagwan shri krishna aur shri geeta ka gyan-hindi lekh article)

        श्रीमद्भागवत पर रूस के एक शहर में प्रतिबंध लगाने का विवाद हमारे देश में फिलहाल तो एक दो दिन चलकर समाप्त हो गया है। ऐसा लगता है कि इस पर सनसनी फैलाकर अधिक समय तक घसीटना शायद समाचार प्रायोजक रणनीतिकारों को अधिक लाभप्रद नहीं लगा होगा। संभव है समाचार माध्यमों में इस विवाद के प्रसारण से विज्ञापन समय अधिक बिताने के दूरगामी दुष्परिणामों को भय भी रहा होगा। आखिर सोवियत संघ कथित रूप से भारत का राजनीतिक मित्र कहा जाता है और भारत में प्रचलित समस्त विचाराधाराओं के शिखर पुरुष कहीं न कहीं मानसिक रूप से उसके प्रभाव में रहते हैं। प्रगतिशील हों या जनवादी या फिर दक्षिणपंथी बुद्धिजीवी कहीं न कहीं आज भी यह अपेक्षा रखते हैं कि संकट में सोवियत संघ हमारे काम आ सकता है जैसे कि 1973 में पाक युद्ध के दौरान अमेरिकी दखल की संभावना के समय आया था। ऐसे में वहां श्रीमद्भागवत गीता पर प्रतिबंध लगाने जैसा विषय इतना संवेदनशील है कि भारतीय जनमानस में सोवियत संघ की मैत्री वाली छवि खराब हो सकती है इस भय ने विवाद के प्रचार को रोक लिया। वैसे भी बाज़ार तथा प्रचार के शिखर पुरुषों की उस मूल विचाराधारा के विपरीत है जिसके अनुरूप व्यवसायिक पेशेवर बुद्धिजीवियों को चलना होता है।
           हमारा तात्पर्य यही है कि प्रचार माध्यमों में जब कोई बहस होती है तो वह स्पष्टतः प्रायोजित होती है और पक्ष के साथ विपक्ष के तर्क सुनाने के लिये विभिन्न विचारधाराओं के विद्वान जनमानस के समक्ष प्रायोजित रूप से ही प्रस्तुत होते हैं। इसके अलावा आर्थिक, धार्मिक तथा सामाजिक संगठनों के प्रवक्ता इस बात का ध्यान रखते हैं कि जब किसी देश पर टिप्पणी करते समय उसकी राजनीतिक पृष्ठभूमि अवश्य देखी जाये।
इस विवाद का संबंध धर्म की दृष्टि से प्रचारित हुआ। देखा जाये तो इसका अध्यात्मिक दर्शन से कोई संबंध नहीं है। हम जैसे चिंतक लोग अध्यात्म और धर्म का स्पष्ट रूप से विभाजन करते हैं। धर्म की बात करते समय केवल बाह्य पक्ष देखा जाता है जबकि अध्यात्म चर्चा करते हुए आंतरिक तत्व को भुलाना एक तरह से अज्ञानता है। जब हम कहते हैं कि ‘हम श्रीगीता का अपमान नहीं सहेंगे’, ‘भगवान श्रीकृष्ण का अपमान नहीं सहेंगे’, या ‘हिन्दू धर्म का अपमान नहीं होने देंगे’, तब स्पष्टतः हम बहिर्मुखी होते हैं। अंतर्मन की दृष्टि एकदम बंद हो जाती है।
            ऐसे में ज्ञानी खामोश रहते हैं। उनको पता है कि जिस गीता या श्रीकृष्ण को हम अपमानित अनुभव कर रहे हैं वह दरअसल एक भ्रम है। उसी श्रीमद्भागवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि वह भक्त ज्ञानी है जो मान अपमान से परे है। हम एक बात तो यह पूछेंगे कि क्या तत्वज्ञान को अपमानित किया जा सकता है? दूसरी बात यह है कि हमने यह सोच कैसे लिया है कि हमारे श्रद्धेय श्रीकृष्ण तथा आदर्श श्रीमद्भागवत गीता का अपमान करने की किसी की औकात भी है? हम अपने ज्ञान की शक्ति को क्या नहीं जानते कि एक शहर या एक देश में प्रतिबंध लगने से आर्तनाद करने लगते हैं। इतना आर्तनाद कि हम प्रदर्शन कर भगवान श्रीकृष्ण और श्रीमद्भागवत गीता के लिये एक देश से याचना करने लगे। यह प्रदर्शन अपने देश में कर हम भले ही अपने आपको शक्तिशाली अनुभव करें पर सच यह है कि कहीं न कहीं हम सम्मान के याचक बन गये थे और ज्ञान कभी किसी को इस स्थिति में नहीं पहुंचाता। 
सम्मान और अपमान को बोझ उठाते योगी 
             इस विवाद में एक बहुत मज़ेदार घटना सामने आयी। भारत के एक बहुत बड़े धार्मिक गुरु हैं जिनको योग और ध्यान की शिक्षा के लिये बहुत ख्याति मिली है उन्होंने जनसमर्थन पाने के लिये यहां तक कह डाला कि ‘अगर रूस में श्रमद्भागवत गीता पर प्रतिबंध लगा तो मैं वहां से मिले दो सम्मान वापस कर दूंगा।’
ज्ञान के अहंकार की यह चरम परकाष्ठा है। योग और ध्यान करने वाले ज्ञानी ऐसे सम्मानों और अपमानो का बोझ नहीं ढोते। उनके बयान का सीधा मतलब यही था कि वह रूस में मिले सम्मानों का बोझ अभी तक ढो रहे हैं और अगर श्रीमद्भागवत गीता पर प्रतिबंध लगता है तो अपमान का बदला अपमान से लेंगे। इस तरह वह व्यवसायिक गुरु अपने शिष्यों के साथ ही आम जनमानस में एक धर्मभीरु होने के साथ स्वयं चेतनावान होने का जो संकेत भेज रहे थे वह श्रीमद्भागवत गीता के साधकों के लिये हास्यास्पद था। सच कहें तो प्रातः योगसाधना करने वालों के लिये हास्यासन करने के लिये यह एक रोचक विषय हो सकता है।
           देश के अनेक शहरों में प्रदर्शन हुए! दूरदर्शन पर अनेक गेरुऐ वस्त्र पहले साधु संत पेशेवर चर्चाकारों से जूझने के लिये आये। श्रीमद्भागवत गीता का ज्ञान दोहराया गया। समझ में नहीं आ रहा था कि संकट अगर कहां है-सोवियत संघ में कि भारत में। ऐसा लगता है कि हमारे देश के प्रचारकों के पास सनसनी फैलाने के लिये विषयों की कमी है या फिर वह केवल लोगों को आवेश में लाकर ही सफलता प्राप्त करने का मंत्र जानते हैं। ऐसे में धर्म अधिक अच्छे ढंग से काम कर सकता है। हमारे देश के लोग भी ऐसे हैं कि भले ही धर्म की पुस्तकों को न पढ़ते हों पर उसके सम्मान की बात करते हुए अत्यंत प्रसन्न होते हैं। अगर कोई विदेशी जोड़ा भारतीय पद्धति से विवाह करता है कि उसके खूब प्रचार मिलता है। ऐसे में समाचार माध्यम तो जानकारी देने से अधिक मनोरंजन करने में लगे हैं। जहां तक भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा और श्रीमद्भागवत गीता के तत्वज्ञान के महत्व का प्रश्न है ज्ञानी लोग जानते हैं कि वह अक्षुण्ण रहना है।
                  इस विषय पर दीपक भारतदीप का चिंत्तन ब्लाग पर लिखा गया लेख अवश्य पढ़ें।
समाचार तो यह है कि श्रीमद्भागवत गीता पर प्रतिबंध लगाने के लिये रूस के एक शहर में की अदालत में याचिका दायर की गयी है। यहां इस समाचार को लेकर गीता के विषय में संशय उठ रहे हैं। जिस तरह भगवान श्रीराम के विभिन्न रूप हैं उसी तरह श्रीगीता ने भी अपने भक्तों के अनुरूप धारण कर लिये हैं। भगवान श्रीराम के स्वरूप का प्रश्न है तो अनेक प्रचलित हैं-बाल्मीकी के राम, दशरथ पुत्र राम, कौशल्या के राम, तुलसी के राम-उनमें सबसे श्रेष्ठ रूप माना गया है घट घट में बसे राम! महाभारत युद्ध के समय श्रीकृष्ण ने अपने सखा अर्जुन को जो तत्वज्ञान दिया था वह श्रीमद्भागतगीता के रूप में स्मरण किया जाता है। मूलतः यह वेदव्यास रचित महाभारत ग्रंथ का एक महत्वपूर्ण भाग है। अगर कहें अगर श्रीमद्भागत गीता वाला अंश नहीं होता तो शायद ही कोई महाभारत काल को याद करता। यह भी संभव है कि अगर यह अंश न होता तो भगवान श्रीकृष्ण ने भी वह प्रतिष्ठा अर्जित नहीं की होती जो आज तक अक्षुण्ण बनी हुई है। हम इससे भी आगे जाकर यह कहें कि आज हमारे देश की विश्व में अध्यात्म गुरु की जो छवि है वह श्रीमद्भागवत गीता के कारण ही है तो गलत न होगा। गीता के तत्वज्ञान के रूप में कोई बदलाव नहीं आया पर जिन भगवत्भक्तों ने इसकी साधना से कृपा पायी उन्होंने अपना जीवन इसके प्रचार में इस सीमा तक समर्पित कर दिया कि उनके शब्दों के संचय समूह भी गीतातुल्य सम्मानीय बन गये। उनके साथ उन महापुरुषों के नाम भी जुड़े। ऐसे में अनेक महापुरुषों के नाम से गीता का नाम जुड़ा है। उन महापुरुषों के शब्द संचय समूहों में श्रीमद्भागवत गीता शीर्षक सर्वोपरि है पर उपशीर्षक में कहीं न कहीं उनके स्वयं या आश्रम के नाम जुड़े हुए हैं। नहीं भी जुड़े हैं तो प्रतीक चिन्ह उनकी प्रथक गीता होने की पहचान देते हैं।
               दस बरस पूर्व जब हमें योगसाधक के रूप में ज्ञान पाने की जिज्ञासा जागी तो हमने गोरखपुर प्रेस की अपने घर में रखी श्रीमद्भागवत गीता का अध्ययन प्रारंभ किया। उसमें हर पाठ के साथ उसके अध्ययन की महत्ता तथा पुण्य का प्रभाव भी प्रकाशित था। हम तो श्रद्धा के साथ पढ़ते थे। एक दिन हमें एक ब्राह्मण मित्र मिला। वह हमारी तरह ही साहित्यक रुचि वाला है। अध्यात्म में उसकी रुचि शायद इतनी नहंी है पर पारिवारिक पृष्ठभूमि के नाते उसका ज्ञान की कमी भीनहीं थी। उसे हमने अपनी गीता साधना की चर्चा की तो उसने हमसे कहा‘भाई साहब, आप श्रीमद्भागवत गीता का वही प्रकाशन पढ़ें जिसमें केवल श्लोकों के अनुवाद हों कि साथ में महात्म्य हो। उसमें उसके अध्ययन का महत्व आदि नहीं बताया गया हो। तभी आप समझ पायेंगे वरना आप दूसरी तरह की कहानियों में अपनी ऊर्जा नष्ट करेंगें।’’
            हम हैरान रह गये। बात यह थी कि हम महत्त्ता बताने वाली जिन कहानियों को साथ में पढ़ रहे थे उसमें कोई एक भी पाठ नहीं था जिसमें ब्राह्मण पात्र न हो। ऐसे में उस मित्र की बात थोड़ी चौंकाने वाली लगी मगर जब हमने नयी श्रीमद्भागवत गीता का अध्ययन करना प्रारंभ किया तो लगा कि वास्तव में मित्र के हृदय से यह बात भगवत्कृपा की उपज थी। उस दिन हमने अपने मित्र से जब इस बात की चर्चा करते हुए श्रीमद्भागवत गीता के संदेशों की वर्तमान संदर्भ में व्याख्यान प्रस्तुत किया तो उसने जो कहा वह लिखना अपने मुंह मियां मिट्ठु बनना होगा।
              नियमित योग क्रिया से निवृत होने के बाद गीता की साधना करना हमारे दिन का सबसे स्वर्णिम समय होता है। अब यहां हम श्रीमद्भागवत गीता के संदेशों की चर्चा करने नहीं जा रहे पर जो लिख रहे हैं वह कहीं न कहीं उनसे प्रभावित है।

           इस्कॉन नाम की एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है जो भगवान श्रीकृष्ण के संदेशों का प्रचार करती है। उसके आश्रमों में हमारा जाना हुआ है। हम उनमें कोई दोष नहीं देखते। देखने वाले देखते भी हैं। हम देखते हैं सुनते हैं पर लिप्त नहीं होते। सुना देख और भूल गये। उनके संस्थान से प्रकाशित श्रीमद्भागवत का एक संस्करण हमारे पास भी है। इसका अनुवाद विश्व के अनेक भाषाओं के इसलिये हुआ है क्योंकि इस्कॉन ने अनेक देशों में अपना स्थान बनाया है। वैसे भगवान श्रीकृष्ण, भगवान श्रीराम तथा भगवान शिवजी के अनेक भक्तों ने विश्व में उनका प्रचार किया है पर संगठित रूप से यह काम इस्कॉन ने किया है उतना शायद ही कोई कर सका हो। अनेक भारतीय संतों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है पर इससे भारतीय अध्यात्म का प्रचार कम उनकी छवि अधिक बनी है। इस्कॉन की जो कार्यशैली हमने देखी है उसमें दोष हम नहीं देखते पर इतना तय है कि श्रीमद्भागवत गीता के प्रचार में उनकी भूमिका हो सकती है वह उसमें वर्णित तत्वज्ञान के दर्शन उसमें नहीं होते। इस्कॉन के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद की कृपा से श्रीमद्भागवत यथारूप प्रस्तुत की गयी है पर उसमें व्याख्या ज्यादा है। हमने नहीं पढ़ी पर उसमें कुछ आपत्तिजनक हो सकता है इस पर यकीन नहीं है। अनुवाद करने या पढ़ने वालों की समझ का फेर हो सकता है। इस फेर में कोई नाराज हो गया तो आश्चर्य नहीं करना चाहिए। जब आत्मा जीवन धारण करता है तो वह सत्य लगता है पर होता तो झूठ है। देहधारी जीव विवादास्पद हो जाते हैं पर आत्मा निर्विवाद है।  यही स्थिति तत्वज्ञान की है। वह सूक्ष्म है जब उसे व्याख्या देकर व्यापक बनाया जाता है तो वह देहधारी जीव की तरह विवादस्पद हो जाता है। यह समझ का फेर अपने देश में ही बहुत सारे गीता सिद्धों को भी है कि श्रीमद्भागवत गीता का ज्ञान अत्यंत गूढ़ है जबकि एक बार अगर श्रीमद्भागवत हृदय में आत्मसात होना प्रारंभ हो तो एक जीवन के प्रति स्वयमेव दृष्टिकोण अन्य लोगों से प्रथक हो जाता है। यह अलग बात है कि कथित गीता सिद्ध इसे रहस्यमय कहकर स्वयं को ज्ञानी साबित करते हैं जैसे उनको समझ में सब कुछ आ गया है। कुछ लोग इस बात से नाराज हो सकते हैं कि मगर गीता सिद्ध अपना ज्ञान दिखाने उन लोगों के पास नहीं जाते जिनकी उसमें रुचि नहीं है। न ही सार्वजनिक रूप से श्रीमद्भागवत गीता पर प्रवचन करते हैं। गीता सिद्ध संगठन बनाकर नहीं चलते क्योंकि वह हंस होते हैं। संगठन तो कौए बनाकर चलते हैं।
               अब तो प्रश्न हैं एक तो क्या इस्कॉन की श्रीमद्भागवत पर प्रतिबंध लगाने की बात है या मूल रूप से गोरखपुर प्रेस जैसे प्रकाशन से जुड़ी श्रीमद्भागवत गीता को भी उसमें शामिल किया गया है। उससे भी महत्वपूर्ण बात यह कि क्या श्रीमद्भागवत गीता के शब्द उच्चारण पर ही प्रतिबंध लगाने का विचार हो रहा है या उसके श्लोकों के स्थानीय भाषा में अनुवाद पर भी रोक लगेगी। एक रूसी नेता ने भारत में इस विषय पर हो रहे प्रदर्शन पर कहा कि श्रीमद्भागवत गीता का प्रवेश हमारे देश में दो सौ वर्ष पहले ही हो गया था। इससे तो लगता है कि रूस में इसके इतने अनुवाद हो चुके होंगे कि उनको रोकना संभव नहीं होगा।
         जिस तरह का इसमें तत्वज्ञान है और आधुनिक विज्ञान उसके सामने फीका है उसे देखकर तो यह लगता है कि इसका प्रचार वहां स्वयमेव बढ़ेगा। इस विवाद की भारत में चर्चा करने का मतलब इसलिये भी नहीं है क्योंकि यह तत्वज्ञान है इसे कोई नहीं बदल सकता। जहां तक हम जैसे आम गीता साधकों की भावनाओं के आहत होने का प्रश्न है तो यह एक भुलावा है। यह प्रचार माध्यमों के लिये समय पास करने के लिये अच्छा विषय बन गया है।
           हमारा मानना है कि श्रीमद्भावगत गीता में मनोरंजन नहीं है। जिसकी रुचि नहीं है उसे अहंकारवश गीता का ज्ञान देना भी तामस बुद्धि का परिचायक है। जिसकी भगवान श्रीकृष्ण में भक्ति नहीं है उसके सामने तो इसका नाम लेना भी निरर्थक है। अगर कोई यह सोचकर कि श्रीमद्भागवत गीता से ज्ञान मिल जाये ताकि लोगों के सामने अपने ज्ञानवान होने का प्रदर्शन करूं और वह इसे पढ़ने लगे तो जल्दी बोर हो जायेगा। संभव है कि वह अर्थ रटकर उसे सुनाने लगे पर इसका आशय यह कतई नहीं कि वह ज्ञानी है। सच्चे गीता साधक श्रीमद्भागवत गीता शब्द सुनकर न तो भावविभोर होते हैं न उसकी निंदा सुनकर विचलित होते हैं। उनके लिये यह विवाद एक हल्की मुस्कराहट लाने से अधिक प्रभाव नहीं रखता। मान अपमान से परे होने के गुण का महत्व आखिरी श्रीगीता में ही बताया गया है। ऐसी श्रीमद्भागवत गीता और उसके सृजनकर्ता भगवान श्रीकृष्ण का कोई अपमान भी कर सकता है या किसी में इतनी औकात है यह गीता सिद्ध नहीं मानते। ऐसा करने वालों का जो हश्र होगा उसकी कल्पना वही कर सकते हैं जो तत्वज्ञानी हैं।

वि, लेखक एवं संपादक-दीपक भारतदीप, ग्वालियर
poet,writer and editor-Deepak Bharatdeep, Gwaliro
http://rajlekh-patrika.blogspot.com

यह आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप का चिंतन’पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका

 5.दीपक बापू कहिन
6.हिन्दी पत्रिका 
७.ईपत्रिका 
८.जागरण पत्रिका 
९.हिन्दी सरिता पत्रिका

12/13/2011

जिस्म में तैर रहा है अमृत-हिन्दी शायरियां (jisma mein tair raha hai amrit-hindi shayariyan

महफिलों में भी जब तन्हाई सताने लगे
समझ लो तब
उम्र अपनी ताकत बयान करने लगी है,
बाहर की खूबसूरती देखते हुए
आंखें थक गयी हैं,
दिल में कहीं रूह के लिये तड़प जगी है।
कहें दीपक बापू
जिन्होंने पाई है कुदरत से
अपनी खूबसूरत नीयत
सेहत उनकी ही रहती तंदुरस्त
नहीं ढूंढते वह उधार के पल
जिंदगी उनकी ही सगी है।
---------
रौशनी के चिराग तलाशने से नहीं मिलते
दौलत के पेड़ पर तमीज के फल नहीं खिलते हैं,
ए दीवानों
अपने जिस्म में तैर रहा है अमृत
अहसास करो तो जानो
कहें दीपक बापू
अपने पांव से करो चहलकदमी
मुर्दा क्यों बन गये हो
जो उधार के पहिये लेकर
रास्ते में मरीजों की तरह हर समय हिलते हैं।
----------
जिस्म में नहीं अहसास करने की ताकत
खुशनुमा पल ढूंढते हैं
कहें दीपक बापू
मर गये हैं जज़्बात जिनके
वही दूसरों में दरियादिली की भीख के लिये
इस दर से उस दर की तरफ घूमते हैं।
-------------
वि, लेखक एवं संपादक-दीपक भारतदीप, ग्वालियर
poet,writer and editor-Deepak Bharatdeep, Gwaliro
http://rajlekh-patrika.blogspot.com

यह आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप का चिंतन’पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका5.दीपक बापू कहिन
6.हिन्दी पत्रिका 
७.ईपत्रिका 
८.जागरण पत्रिका 
९.हिन्दी सरिता पत्रिका

12/03/2011

पाकिस्तानी अभिनेत्री की तस्वीर का प्रकाशन और विरोध फिक्स तो नहीं-हिन्दी व्यंग्य (foro session of pak film actress and indian TV Chenal-hindi vyangya or hindi satier article)

        पाकिस्तान की एक तीसरे दर्ज की अभिनेत्री ने अपने निर्वस्त्र देह को फोटो (neud foto or potret session) खिंचवाया और उसे एक पत्रिका ने प्रकाशित कर दिया। इसका भारत का कोई लेनादेना नहीं होना चाहिए था मगर प्रचार माध्यमों ने इसे सनसनीखेज बना दिया। विज्ञापन के बीच उनका समय खूब पास हुआ क्योंकि वह अभिनेत्री भारतीय टीवी चैनलों के लिये एक ‘टाईम पास आईटम’ बन गयी है। कभी क्रिकेट मैच में फिक्सिंग तो कभी बिग बॉस में अपने घटिया प्रदर्शन से उसने भारतीय चैनलों में अपना स्थाई स्थान बना लिया है।
           यह दिलचस्प है कि भले ही कथित रूप से भारतीय संचार प्रचार माध्यमों ने आत्म नियंत्रण का दावा करना शुरु कर दिया है पर उसका पालन सुविधानुसार कर रहे हैं। पाकिस्तान की उस अभिनेत्री के निर्वस्त्र फोटो को कुछ ढंक कर तो कुछ छिप कर दिखाया। ऐसे में यह सवाल तो उठा कि यह चैनल वाले पूरी तस्वीर क्यों नहीं दिखाते। अगर अश्लील लगती है तो अधूरी दिखाकर अपने दर्शकों के निराश क्यों कर रहे हैं। अगर शालीनता की चिंता है तो फिर बिना दिखाये भी समाचार दिखाया जा सकता है।
          आखिर उस पाकिस्तानी अभिनेत्री ने ऐसा क्यों किया? दरअसल सुनने में आ रहा है कि उसके कथित स्वयंवर कार्यक्रम का आयोजन किसी भारतीय टीवी चैनल पर होना है। संभवतः उसके प्रचार के लिये ऐसा किया होगा? पाकिस्तानी चैनलों का पता नहीं पर भारतीय चैनलों ने फिर अपने देश में प्रचारित हस्ती होने का उसका रास्ता एक बार साफ कर दिया है। पहले ब्रिटेन में तीन पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों के फिक्सिंग में फंस जाने पर उनमें से एक से उसके बारे में बयान दिलवाया गया। यह बयान चर्चित हुआ तो वह बिग बॉस धारावाहिक में आ गयी। उस समय साफ लगा कि कथित पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी के साथ उसके संबंध जोड़कर उसे कोई नया काम दिलवाने के लिये उसे प्रचार दिया गया था। अभी पिछले दिनों फिक्सिंग का एक बार फिर अनावश्यक विवाद खड़ा कर उसे भारतीय चैनलों पर लाया गया। तब लगा कि फिर कोई नया कार्यक्रम बनने वाला है जिसके लिये वह आने वाली है। अब पता लगा कि उसका स्वयंवर कार्यक्रम होने वाला है। लगता है कि उस स्वयंवर को लोकप्रियता दिलाने के लिये यह फोटो प्रकरण (neud seen of film actress) फिक्स किया गया है।
        इस मसले पर ढेर सारी बहसें हो रही हैं। इस बहस में एक ऐसा भारतीय अभिनेता पाकिस्तानी खिलाड़ियों तथा कलाकारों को भारत में प्रवेश का विरोध करते दिखा जिसने कुछ समय पूर्व एक पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी और भारत की महिला टेनिस खिलाड़ी के विवाह के समय भारत पाकिस्तानी की जनता के आपसी सामंजस्य बनाने पर जोर दिया था। उसके इस तरह रूप बदलने से यह बात साफ लगी कि टीवी चैनलों पर बहस के अनुसार वक्ता अपना रवैया बदलते रहते हैं। मतलब उनके विचार स्वयं के नहीं वरन प्रायोजक के अनुसार होते हैं।
        बिग बॉस में ही काम कर चुकी उस भारतीय अभिनेत्री ने भी उस पाकिस्तान अभिनेत्री को कोसा जिसने अपने शोरशराबे से लोकप्रियता हासिल की थी। यह अलग बात है कि उसकी अश्लीलता केवल वाणी तक ही सीमित थी।
बहरहाल उस पाक अभिनेत्री की निर्वस्त्र तस्वीरों (neud seet or nangi tasveer) को देखकर उत्तेजित होने की बात है तो समझ में नहीं आता कि कथित रूप से समाज के ठेकेदारों को उसमें एतराज क्यों होता है? हम उस अभिनेत्री की नग्न तस्वीरों का समर्थन नहीं कर रहे पर सवाल यह है कि उसमें आपत्ति उठाने जैसी बात हमारे देश में क्यों हो रही है। दूसरी बात यह है कि हम अक्सर नारियों के प्रति समाज में बढ़ते अपराध को लेकर चिंताऐं जताते हैं ऐसे में अगर कोई नारी अपनी सुरक्षा को लेकर इतनी बेफिक्र हो कि अपना निर्वस्त्र फोटो खिंचवाती है और वह अखबार में छपता है तो धर्म, जाति, भाषा तथा क्षेत्र के ठेकेदार पूरे समूहों उसे खतरा क्यों मानते हैं? वह किसे डराते हैं? सामान्य नारियों को हम देखें तो वह अपने पूरे बदन को ढंकती हैं। उनके कपड़ों का रूप पुराना हो या नया, आमतौर से कोई भी नारी पूर्ण वस्त्रों के साथ ही घर से बाहर आती है। जो नहीं आती हमें उन पर आपत्ति उठाने का अधिकार नहीं है। अगर हमें शर्म आती हैं मुंह फेर लें! यह कि यह चिल्लाने लगें कि इस तरह मत चलो या कहने लगें कि यह मत पहनो। नारियों के वस्त्र, व्यवहार तथा विचारों पर नियंत्रण करने वाले पुरुष अपनी प्रतिक्रिया को रोककर यह साबित करें कि वह आत्मनियंत्रित है तब तो बात समझ में आये। भारतीय अध्यात्म की दृष्टि से आत्मनियंत्रण ही शक्ति का प्रमाण है न कि उग्र प्रतिक्रिया देकर अपनी ऊर्जा नष्ट करना।
         पाक अभिनेत्री का सहधर्मी समाज इससे परेशान है या नहीं यह कहना कठिन है-क्योंकि भारत हो या पाकिस्तान दोनों देशों का नागरिक अपनी समस्याओं से जूझ रहा है और इसे शायद ही ऐसी बातों के लिये फुर्सत हो-पर उसके ठेकेदार इस निर्वस्त्र तस्वीर से बहुत नाराज हैं। जिस तरह बाज़ार के सौदागरों ने धर्म, जाति, धर्म, क्षेत्र और समूहों के ठेकेदारों को प्रायोजित किया है उससे लगता है इस नग्न तस्वीर का प्रकाशन और उसका विरोध भी फिक्स है। खासतौर से विरोध के लिये सामने आने वाले लोग स्वयं ही विवादों में रहने वाले हैं और प्रायोजकों के दृष्टिकोण से अपने विचार बदलते रहते हैं।
वि, लेखक एवं संपादक-दीपक भारतदीप, ग्वालियर
poet,writer and editor-Deepak Bharatdeep, Gwaliro
http://rajlekh-patrika.blogspot.com

यह आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप का चिंतन’पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका5.दीपक बापू कहिन
6.हिन्दी पत्रिका 
७.ईपत्रिका 
८.जागरण पत्रिका 
९.हिन्दी सरिता पत्रिका

लोकप्रिय पत्रिकायें

हिंदी मित्र पत्रिका

यह ब्लाग/पत्रिका हिंदी मित्र पत्रिका अनेक ब्लाग का संकलक/संग्रहक है। जिन पाठकों को एक साथ अनेक विषयों पर पढ़ने की इच्छा है, वह यहां क्लिक करें। इसके अलावा जिन मित्रों को अपने ब्लाग यहां दिखाने हैं वह अपने ब्लाग यहां जोड़ सकते हैं। लेखक संपादक दीपक भारतदीप, ग्वालियर