समस्त ब्लॉग/पत्रिका का संकलन यहाँ पढें-

पाठकों ने सतत अपनी टिप्पणियों में यह बात लिखी है कि आपके अनेक पत्रिका/ब्लॉग हैं, इसलिए आपका नया पाठ ढूँढने में कठिनाई होती है. उनकी परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए इस लेखक द्वारा अपने समस्त ब्लॉग/पत्रिकाओं का एक निजी संग्रहक बनाया गया है हिंद केसरी पत्रिका. अत: नियमित पाठक चाहें तो इस ब्लॉग संग्रहक का पता नोट कर लें. यहाँ नए पाठ वाला ब्लॉग सबसे ऊपर दिखाई देगा. इसके अलावा समस्त ब्लॉग/पत्रिका यहाँ एक साथ दिखाई देंगी.
दीपक भारतदीप की हिंद केसरी पत्रिका
hindi kaivta लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
hindi kaivta लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

12/17/2007

पहले अपने दिल की सुनें

कभी बोलने का मन
तो कभी लिखने का जतन
कभी चाहें धन
अपने आप से लड़ते हुए
आत्म मंथन से डरते हुए
भागे जा रहे हैं हम
कोई और क्या सुनेगा
अपनी ही नहीं सुनते
कोई और क्या पढेगा
खुद ही अपना लिखा नहीं समझते
कोई और क्या देगा दौलत
हम खुद ही किसी को क्या देते
दूसरा कोई क्या काम करेगा
अपना दर्द बढाए जा रहे हैं हम
--------------------------

आशा पर टिका है आसमान
पर वहाँ से नहीं टपकती
विश्वास पर चल रही हैं दुनिया
पर कोई जमीन पर नहीं उगता
यह तो दिल की बातें है
उन्हें वहीं पालना होगा
किसी और पर जिम्मा डालना बेकार होगा
निराशा में जाने से खुद बचें
विश्वास किसी का टूटने न दें
हमें अपनी राह चलनी है
भले ही कोई हमारी नहीं सुनता
----------------

11/30/2007

दिल और दिमाग

कुछ यूंही ख्याल कभी आता है
भला सबके बीच में भी
आदमी खुद को
अकेलेपन के साथ क्यों पाता है
शायद दिल नहीं समझता दिल की बात
अपनों और गैरों में फर्क कर जाता है
अपनों के बीच गैरों की फिक्र
और गैरों के बीच
अपनों की याद में खो जाता है
कभी बाद में तो कभी पहले दौड़ता है
पर वक्त की नजाकत नहीं समझ पाता है
दूसरों पर नजरिया तो दिमाग खूब बनाता
पर अपना ख्याल नहीं कर पाता है
बाहर ही देखता है
आदमी इसलिए अन्दर से खोखला हो जाता है

लोकप्रिय पत्रिकायें

हिंदी मित्र पत्रिका

यह ब्लाग/पत्रिका हिंदी मित्र पत्रिका अनेक ब्लाग का संकलक/संग्रहक है। जिन पाठकों को एक साथ अनेक विषयों पर पढ़ने की इच्छा है, वह यहां क्लिक करें। इसके अलावा जिन मित्रों को अपने ब्लाग यहां दिखाने हैं वह अपने ब्लाग यहां जोड़ सकते हैं। लेखक संपादक दीपक भारतदीप, ग्वालियर